बदायूं

Budaun: घर में घुसकर सात महीने की गर्भवती महिला सहित दो बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

बदायूं के गांव शेखुपुरा में मंगलवार रात दो बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। उनमें 22 वर्षीय लज्जावती पत्नी कमल सिंह सात माह की गर्भवती थी।
2 min read
Oct 12, 2022
two_sisters_including_pregnant_woman_were_killed_by_an_ax_after_entering_the_house_in_budaun.png
Two sisters including pregnant woman were killed by an ax after entering the house in Budaun

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मंगलवार देर रात दो बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला जिले के जरीफनगर थाना इलाके के शेखुपुरा गांव का है। यहां एक घर में 22 वर्षीय लज्जावती पत्नी कमल सिंह देर रात सोई हुई थी। वह सात माह की गर्भवती भी थी। उसका पति कमल सिंह हरियाणा प्राइवेट नौकरी करने गया था। ऐसे में घर में उसकी मदद को कोई दूसरा सदस्य नहीं था। जिसके चलते उसने अपनी छोटी बहन सात वर्षीय मंजू निवासी ग्राम मोहकमपुर जिला संभल को करीब 20 दिन पहले अपने घर बुला लिया था। मंगलवार की रात लज्जावती और मंजू अपने घर के बाहर पड़ी झोपड़ी में एक ही चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि कमल सिंह के दो भाइयों ने दोनों बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

पत्नियों को पीटने पर पुलिस ले गई थी जेल

वारदात का पता आज सुबह बुधवार को लगा। जब जक आरोपी दोनों बहनों को मौत के घाट उतार कर फरार हो चुके थे। बताया ये भी जाता है कि मंगलवार की रात में दोनों आरोपी भाईयों ने अपनी-अपनी पत्नियों को पीटा था। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाईयों को हिरासते में ले लिया था और थाने ले गई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बताया जाता है कि देर शाम पुलिस ने दोनों भाईयों को छोड़ दिया था। जब दोनों वापस घर आए तो उनकी पत्नियां घर पर मौजूद नहीं थी। इस बीच दोनों को जाने क्या सनक सवार हुई। वह भाई कमल सिंह के घर पहुंचे जहां उन्होंने कमल सिंह की पत्नी और साली को मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब मामले का पता चला तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर घटनास्थल पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल आरोपियों का परिवार फरार है। उधर, कमल सिंह भी हरियाणा से आ गया है। हालांकि खबर लिखने तक उसने आरोपियों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।

Updated on:
12 Oct 2022 11:09 am
Published on:
12 Oct 2022 10:46 am