बुलंदशहर

बुलंदशर : 24 घंटे में दाे बड़ी वारदातों के बाद सीओ निलंबित, गैंगरेप मामले में इनाम घाेषित हाेते ही दूसरा आराेपी भी गिरफ्तार

कथित गैंगरेप पीड़िता के फांसी लगाने के बाद संदिग्ध हालातों में जली रेप पीड़िता की भी अस्पताल में माैतबुधवार शाम हुआ रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार, शासन ने किया सीओ काे निलंबित
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2020, 9:16 PM IST
up-police.jpg
police

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बुलंदशहर ( bulandshar ) अनूपशहर सर्किल में 24 घंटे में महिला अपराध संबंधी दाे बड़ी घटनाएं हाेने पर शासन ( cm Yogi goverment ) ने पुलिस क्षेत्राधिकारी काे निलंबित कर दिया है। शासन की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। बुलदंशहर एसएसपी ने गैंगरेप और सुसाइड मामले में फरार चल रहे दाे आराेपियाें पर 15-15 हजार रुपये का इनाम भी घाेषित कर दिया है।

इस मामले में एलएलबी की छात्रा के सुसाइड नाेट के आधार पर तीन युवकों काे नामजद किया गया था। एक आराेपी कमरुद्दीन काे पुलिस ने छात्रा की माैत के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। अब गुरुवार काे दूसरे आराेपी अबरार काे भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिस पर पंद्रह हजार का इनाम घाेषित किया गया था। अब तीसरे आराेपी की गिरफ्तारी शेष है जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

जहांगीरा क्षेत्र में एलएलबी की स्टूडेंट एक गैंगरेप पीड़िता ने 16 नवंबर काे आत्महत्या कर ली थी। युवती ने आत्महत्या करने से पहले एक नाेट भी लिखा था जिसमें उसने कहा था कि आराेपियाें की गिरफ्तारी नहीं हाेने से वह परेशान है और इसलिए आत्महत्या कर रही है। इस घटना के अगले दिन 17 नवंबर काे जहांगीरा काेतवाली क्षेत्र में रेप पीड़िता दलित किशाेरी अपने घर में ही जल गई। आराेपों के अनुसार पीड़िता पर फैंसले का दबाव बनाया जा रहा था। गंभीर रूप से जली किशाेरी की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दाैरान माैत हाे गई थी।

इन दाेनाें ही वारदातों में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर शासन ने सीओ अतुल चाैबे काे निलंबित कर दिया। दरअसल इन दाेनाें ही मामलों काे लेकर जिला प्रशासन ने अपनी रिपाेर्ट शासन काे भेजी थी जिसमें सीओ की लापरवाही बताई गई थी। माना जा रहा है कि इसी रिपाेर्ट के आधार पर सीओ पर गाज गिरी है। इस मामले में दाे आराेपी अभी भी फरार हैं।

बुधवार देर शाम रेप पीड़िता का शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीड़िता के अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। लाेगाें का गुस्सा पुलिस के प्रति भी था। इस मामले में एसएसपी अब तक छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं। फरार दाे आराेपियाें की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।

Updated on:
19 Nov 2020, 9:16 PM IST
Published on: