25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाेएडा में हिंदू बनकर युवक ने की शादी, राज खुलने पर युवती से मांगे 25 लाख

उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी नाेएडा ( गाैतमबुद्धनगर ) में मुस्लिम युवक द्वारा अपनी पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से शादी करने का मामला सामने आया है। राज खुलने पर युवक ने युवती से 25 लाख रुपये की डिमांड की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 19 Nov 2020, 6:06 PM IST

CRIME : गला घोंट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, नौ साल की बच्ची से बलात्कार

CRIME : गला घोंट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, नौ साल की बच्ची से बलात्कार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नाेएडा ( noida news ) मुस्लिम युवक द्वारा अपनी पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से शादी करने और राज खुलने पर 25 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अब पुलिस ( Noida Police ) काे पूरी घटना की तहरीर देते हुए आराेपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: मथुरा में युवती के साथ गैंगरेप थाना पुलिस दर्ज नहीं कर रही थी केस

नाेएडा पुलिस के अनुसार घटना सेक्टर 15-ए की है। यहां एक युवक ने अपनी पहचान छिपाई और काल्पनिक नाम साहिल रखकर हिंदू युवती से दाेस्ती कर ली। साहिल खान नाम के युवक ने साहिल सिंह बनकर युवती काे अपने झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ शादी कर ली। अब मामला खुलने पर जब युवती ने एतराज किया ताे नाता ताेड़ने के लिए युवक ने युवती से 25 लाख रुपये की डिमांड की है।

यह भी पढ़ें: गजब! सड़क के किनारे कार में बैठा था सीए, ट्रैफिक पुलिस की क्रेन ले गई उठाकर

अब इस मामले में नाेएडा की सेक्टर 20 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आराेपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। पुलिस का कहना है कि जाे आराेप हैं उनके मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। आराेपी युवक की तलाश की जा रही है। युवक की गिरफ्तारी के बाद ही इस मामले में कानून कार्रवाई काे आगे बढ़ाया जाएगा।