बुलंदशहर

महिला कोच में मिले लड़के तो पुलिस ने उठाया ये कदम

पुलिस ने पकड़े 18 लोग अलीगढ़ जेल में भेजा
less than 1 minute read
Apr 18, 2018
bulandshahr news

खुर्जा।बुलंदशहर जिले के खुर्जा में ट्रेन में सफर के दौरान छेड़छाड़ आैर लूटपाट की घटनाआें के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी आैर आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को अभियान के तहत टीएडी ईएमयू के महिला कोच में चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान जानकारी मिलते ही पुलिस ट्रेन के महिला कोच में अफरातफरी मच गर्इ। उसमें बैठे लड़के दौड़ गये। वहीं महिला कोच में मिले लड़कों काे पुलिस ने दबोच लिया। जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ भेजा गया।

इस वजह से ट्रेन में चढ़ी थी पुलिस

ट्रेनों में महिलाओं से छेड़छाड़, झपटमारी आदि अपराधों की शिकायतें आए दिन मिलती हैं। इसी को लेकर मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे टुंडला से दिल्ली जाने वाली टीएडी ईएमयू जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी। सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी-आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर टीएडी ईएमयू के महिला कोच में छापेमारी की।

कोच में मिले पुरुष तो जीआरपी ने दबोचा

जीआरपी ने ट्रेन के अन्य कोचों के साथ ही महिला कोच छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को महिला कोच में कर्इ पुरुष यात्री सफर करते मिलें। जीआरपी आैर आरपीएफ की टीम को देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। मौके से कई यात्री दूसरी तरफ से भागने लगे। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने 18 पुरुष यात्रियों को दबोच लिया। जिन्हें अलीगढ़ में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया। वहीं इस मामले में जीआरपी के इंस्पेक्टर ने कहा कि इस तरह की कार्रवार्इ समय समय पर की जाती है।

Published on:
18 Apr 2018 05:18 pm
Also Read
View All
स्वतंत्र भारद्वाज के वकील का बड़ा बयान, बोले- झूठे केस में 11 दिन से जेल में हैं, इससे बड़ा संविधान का अपमान क्या होगा

Bulandshahr News: चार बेटों ने मां-बाप को आपस में बांटा! आहत होकर 80 साल की मां ने पति से मांगा तलाक

अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली लैंडिंग की इजाजत, भड़के सपा प्रमुख, VIDEO जारी कर उठाए सवाल

कौन हैं अखिलेश के करीबी और पूर्व विधायक गुड्डू पंडित? पत्नी को मारने का वीडियो वायरल, जानें राजनीतिक सफर

‘आ झाड़ू से मार’, समाजवादी पार्टी के नेता गुड्डू पंडित ने पत्नी को घसीटते हुए पीटा; कांग्रेस महिलासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं अर्चना