बुलंदशहर

बारिश का कहर: बुलंदशहर में भरभराकर गिरा मकान, एक महिला की मौत, तीन गंभीर

बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव अफजलपुर में बारिश से गिरा मकान
2 min read
Jul 27, 2018
Bulandshahr
बारिश का कहर: बुलंदशहर में भरभराकर गिरा मकान, एक महिला की मौत, तीन गंभीर

बुलंदशहर. दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही बारिश का कहर लगातार जारी है। बुलंदशहर में शुक्रवार यानी आज एक मकान कि छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन लोग लोग रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया है। वहीं महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, घटना बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव अफजलपुर की है। ग्रामीणों ने बताया कि रामवीर का परिवार अपने घर में सो रहा था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े तीन बजे लगातार बारिश के कारण रामवी के मकान की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में मायके आई निशा पत्नी शिवकुमार 28 वर्ष निवासी जीराजपुर थाना अहमदगढ़ की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लवकुश व कौशल पुत्रगण रामवीर के अलावा सनपत पत्नी रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने लवकुश व कौशल की हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना के बाद मौके शुक्रवार सुबह प्रशासन की एक टीम ने गांव का दौरा किया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम से मुआवजा देने की मांग की।

Published on:
27 Jul 2018 12:10 pm