31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्ट यूपी-एनसीआर में इतने घंटे में भारी बारिश बिगाड़ सकती है हाल, मौसम वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट

पिछले दो दिन में हुर्इ बारिश से तापमान में आयी गिरावट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Jul 2018, 8:09 AM IST

meerut

वेस्ट यूपी-एनसीआर में इतने घंटे में भारी बारिश बिगाड़ सकती है हाल, मौसम वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट

मेरठ। वेस्ट यूपी आैर एनसीआर क्षेत्र में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। गर्मी-उमस से परेशान लोग मानसून बारिश बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे, इससे उन्हें बुधवार व गुरुवार को सुकून मिला है। लगातार बारिश से तापमान में काफी अंतर आया है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने जिस बात को लेकर अलर्ट जारी किया है, वह परेशान कर देने वाली है। उन्होंने चेतावनी दी है कि भारी बारिश वेस्ट यूपी-एनसीआर क्षेत्र में हाल बिगाड़ सकती है। इसलिए अलर्ट रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में हुर्इ झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत, देखें तस्वीरें

अगले 48 घंटे में होगी भारी बारिश

लगातार दो दिन बारिश के बाद अगले 48 घंटे में वेस्ट यूपी-एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जतार्इ गर्इ है। सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही ने कहा है कि वेस्ट यूपी-एनसीआर में मानसून बेहद सक्रिय हो गया है। अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। यह बारिश तीन-चार दिन तक रह सकती है।

यह भी पढ़ेंः Big Breaking: इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी देने वाले कालू जल्लाद का पुश्तैनी मकान बारिश में गिरा, तीन की हालत गंभीर

पिछले दो दिन में तापमान में गिरावट

वेस्ट यूपी में पिछले दो दिन से अच्छी बारिश हुर्इ है, इससे यहां के जनपदों में तापमान में गिरावट आयी है। बारिश से लोगों को राहत मिली है, क्योंकि पिछले एक महीने से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। पिछले दो दिन से मौसम सुहावना हो गया है आैर लोग इसका लुत्फ भी ले रहे हैं। मौसम कार्यालय के अनुसार पिछले दो दिन में आैसतन अधिकतम तापमान 28.5 व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह बारिश फसलों के लिए भी अच्छी मानी गर्इ है। अब मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे में भारी बारिश आ सकती है आैर तीन-चार दिन तक बने रहने के आसार हैं। इससे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है, इसलिए एतिहात बरतनें की जरूरत है।

यह भी देखेंः बारिश से दिल्ली NCR के कई इलाकों में सड़कों पर उफनती नदी जैसे हालात और घरों में घुसा पानी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश