9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांवर यात्रा को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन, इन जिलों से आने वाले वाहनों का होगा रूट डायवर्जन

कांवर यात्रा को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन, इन जिलों से आने वाले वाहनों का होगा रूट डायवर्जन

2 min read
Google source verification
ambedkar nagar

कांवर यात्रा को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन, इन जिलों से आने वाले वाहनों का होगा रूट डायवर्जन

अम्बेडकर नगर. सावन माह में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकाली जाने वाली कानावर यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह जुट गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल अयोध्या के सरयू तट से जल लाने के लिए हजारों कांवरिये आयोध्या जाते हैं, जिसकी वजह से अयोध्या में तो लाखों कांवरिये एकत्रित होते ही हैं और अयोध्या फैजाबाद सहित गोरखपुर, बहराइच गोंडा, बलरामपुर, बस्ती समेत लखनऊ, बाराबंकी, इलाहाबाद, कानपुर और दर्जनों जिलों के रोडवेज और प्राइवेट वाहनों का आवागमन अयोध्या फैज़ाबाद होकर गुजरता है।

इसके अलावा ट्रांसपोर्ट के लिए भी हजारों वाहन इस मार्ग से रोजाना आते जाते हैं। कांवरियों की भीड़ को देखते हुए कमिश्नरी स्तर पर आवागमन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रुट डायवर्जन का प्रस्ताव पास किया गया है, जिसमें बस्ती और गोरखपुर की तरफ से अयोध्या की तरफ आने और जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाना है, जिसमें बस्ती की तरफ से आने वाले वाहन बस्ती से ही अम्बेडकर नगर के टांडा तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी पर बम पल से होते हुए सुल्तानपुर जिले से लखनऊ और इलाहाबाद रोड पर निकलने की तैयारी है।

इन्ही तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर टांडा तहसील के नवागत उप जिलाधिकारी पंकज सिंह ने सीओ वीके सिंह के साथ रुट डायवर्जन की रूपरेखा तय करने के साथ ही बस्ती से समन्वय स्थापित करते हुए मार्ग का निरीक्षण किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि कमिश्नरी स्तर पर रुट डायवर्जन के लिए लिए गए निर्णय को लागू करने की तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कांवर यात्रा के लिए निर्धारित समयानुसार सारी तैयारी की जा रही है, जिससे कांवरियों के अलावा सामान्य लोगों और यात्रियों को कोई असुविधा न होने पाए।

किसी अनहोनी या दुर्घटना से बचाने के लिए होगी पूरी व्यवस्था

उपजिलाधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों में कंवर यात्रा के दौरान अम्बेडकर नगर और बस्ती जिले में हुई दुर्घटनाओं के बाद हुए उपद्रव को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन की तरफ से विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि टांडा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर पिछले वर्ष रात में खड़ी एक ट्रक के नीचे एक कांवरिया सो गया था और रात में अचानक ट्रक ड्राइवर ने ट्रक स्टार्ट कर बैक कर दिया जिसमें एक कांवरिये की कुचलकर मौत हो गई थी और पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भी प्रशासन ने रास्ते मे पड़ने वाले पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक कर सुरक्षा के उपाय और निर्देश जारी किए हैं।

कांवर यात्रा में रहेगी विशेष सुविधा

अम्बेडकर नगर और आज़मगढ़ जिले से लाखों की संख्या में जाने वाले कांवरियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए भी प्रशासन की तरफ से तैयारी की जा रही है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि टांडा से होकर गुजरने वाले कांवरियों की सुविधाओं के लिए कंवर समितियों से संपर्क स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया टांडा क्षेत्र में झारखंड महादेव मंदिर और महादेवा घाट पर हजारों की संख्या में कांवरिये जलाभिषेक के लिए जाते समय विश्राम करते हैं। इन दो स्थलों पर कांवरियों की चिकित्सा सुविधा के साथ खाने पीने और सोने का पूरा प्रबन्ध कांवरिया सेवा मंडल के द्वारा प्रशासन की देख रेख में किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग