बुलंदशहर

अब राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, ऐसे करें अप्लाई

आवेदन करने के एक महीने के अंदर राशन कार्ड पहुंचेगा आपके घर

2 min read
Jan 22, 2018

बुलंदशहर. राशन कार्ड किसी भी व्यक्ति की पहचान का सबसे आसान विकल्प है। जिनके पास राशन कार्ड नहीं होता उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राशन कार्ड खासतौर पर उन लोगों के लिए जरूरी होता है, जिनके पास पहचान का अन्य कोई विकल्प नहीं होता। राशन कार्ड होने के बाद आपके लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, टेलीफोन कनेक्शन, एलपीजी-पीएनजी गैस कनेक्शन तथा वोटर आईडी बनवाना आसान हो जाता है। बता दें कि अब राशन कार्ड बनवाना भी काफी आसान हो चुका है। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर में एक बार फिर सक्रिय होगी एंटी रोमियो स्कवायड, इस बार मनचलों की जाएगी वीडियोग्राफी

राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। इन दस्तावजों को राशन कार्ड के फार्म के साथ जमा करना होगा। उसके बाद ही आपका राशन कार्ड बन सकता है। राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको परिवार की महिला मुखिया के दो कलर फोटो, एक एड्रेस प्रूफ के तौर पर पानी-बिजली का बिल, किरायानामा, प्रॉपर्टी के कागजात अथवा नगर निगम से प्राप्त बिल की कॉपी आदि लगा सकते हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में नगर पालिका मेंबर, गांव में सरपंच, तहसीलदार, एसडीएम से अपने एड्रेस की अटेस्टेड कॉपी को भी एप्लीकेशन के साथ लगा सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई

जिला पूर्ति कार्यालय से नया राशन कार्ड बनवाने का फार्म मिलता है। अगर कोई चाहे तो कार्यालय या फिर सरकारी वेबसाइट से इस फार्म को प्राप्त कर सकता है। इसके लिए सरकारी वेबसाइट से फार्म डानलोड करके उसका प्रिंट निकालना होता है। राशन कार्ड फार्म को सबमिट करते समय परिवार को सदस्यों की फोटो और परिवार के मुखिया के दो पासपोर्ट साईज के फोटो लगाने होते हैं। साथ ही एक बैंक पासबुक की कॉपी और परिवार के मुखिया का आधार नम्बर व मोबाइल नम्बर भी लगाना होता है। बता दें कि राशन कार्ड के फार्म को जिला पूर्ति कार्यालय में जमा करना होता है। फार्म जमा करने के एक महीने के अंदर नया राशन कार्ड बनकर आपके घर पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें

काम की खबर- ऐसे लिंक कराएं राशन कार्ड से अपना आधार
Published on:
22 Jan 2018 10:16 am
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद