
ग्रेटर नोएडा। जिले में अब बगैर आधार कार्ड के राशन नहीं मिलेगा। प्रशासन ने सभी राशन कार्ड धारकों को राशन डीलर के पास में आधार कार्ड जमा कराने के निर्देश दिए हैं। राशन कार्ड धारक को अपने पूरे परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड देने होंगे। कालाबजारी रोकने के लिए यह कदम प्रशासन की तरफ से उठाया जा रहा है। आधार कार्ड को बायोमीट्रिक मशीन से जोड़ा जाएगा। इसके बाद में परिवार का कोई भी सदस्य डीलर से राशन ला सकता है। डीएम की मानें तो बगैर आधार कार्ड जमा कराए, परिवार के अन्य सदस्य को राशन नहीं दिया जाएगा।
नहीं बरती जाएगी कोताही
डीएम बीएन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा यूपी के आपूर्ति विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार जागरुकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राशन डीलरों को मुनादी के जरिए राशन की जानकारी देेने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही राशन के वितरण में कोई कोताही न बरने के भी निर्देश दिए हैं। लापरवाही सामने आने व शिकायत मिलने पर राशन डीलर का लाइसेंस निरस्त कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी डीएम ने विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बताया कि राशन डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्ड धारक अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करा दें। इससे उनके परिवार के किसी भी सदस्य को मशीन द्वारा राशन लेने की सुविधा प्राप्त हो सके। वहीं कार्डधारकों को बिजली व गैस कनेक्शन की भी डिटेल मांगी गई है, जिससे उन्हें बिजली व गैस कनेक्शन मुहैया कराया जा सके।
यह होगा फायदा
सरकार उत्तर प्रदेश में राशन की कालाबजारी रोकने के लिए सरकारी दुकानों पर बायोमीट्रिक मशीन लगा रही है। शहर के साथ ही गांवों में भी मशीन लगाई जा रही है। इसका फायदा यह होगा कि पात्र व्यक्तियों तक राशन पहुंच जाएगा। कार्डधारक को राशन तभी मिलेगा जब अंगूठे का निशान बॉयोमीट्रिक मशीन पर लगाएगा। बायोमीट्रिक मशीन के यूज के लिए राशन डीलरोंं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। साथ ही आधार कार्ड से परिवार के सभी सदस्य जुड़ने से आसानी के साथ में कोई राशन ला सकता है।
राशन डीलर के पास देेने होंगे आधार कार्ड
डीएम बीएन सिंह ने बताया कि राशन के लिए परिवार के सभी सदस्योंं के आधार कार्ड लिंक कराने जरूरी है। राशन डीलर के पास में अपने आधार कार्ड जमा कराने होंगे। उसके बाद में राशन डीलर उसे बॉयोमीट्रिक मशीन से जोड़ देंगे।
जिला आपूर्ति विभाग में नहीं है जाने की कोई जरूरत
डीएम बीएन सिंह ने बताया कि सभी कार्ड धारक अपने ही राशन डीलर के यहां आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा कराएंगे। इसके लिए कार्डधारकों को आपूर्ति विभाग के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही तहसीलों में भी चक्कर काटने की जरुरत नहीं है।
Updated on:
07 Jan 2018 01:23 pm
Published on:
07 Jan 2018 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
