6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिरंगे के रंग में रंगा नगर पालिका का दफ्तर, सपा नेता बोले- भगवा है – देखें वीडियो

मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा नगर पालिका के ऑफिस में रंग रोगन को लेकर सपा नेताओं ने उठाया सवाल

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों और कार्यालयों को भगवा रंग में रंगे जाने की खबरें आम हो गई हैं । इसी क्रम में मुरादाबाद की तहसील और नगर पालिका ठाकुरद्वारा को भी नए रंग में रंग दिया गया है। यहां पर नगरपालिका अध्यक्ष समाजवादी पार्टी से हैं। वह इसे भगवा बता रहे हैं। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अधिकारी कह रहे हैं यह भगवा नहीं है, तिरंगे का रंग है और स्वच्छता की दृष्टिकोण से है। ठाकुरद्वारा से वर्तमान विधायक भी सपा के ही नवाबजान हैं। उनके मुताबिक भी यह सब जानबूझकर किया गया है।

उत्‍तर प्रदेश के इस जिले में तीन तलाक कानून के खिलाफ महासम्मेलन आज

तीन रंगों में रंगा है ऑफिस

दरअसल, ठाकुरद्वारा नगर पालिका दफ्तर को नए रंग में रंगवा दिया गया है। वह भी बिलकुल अलग अंदाज में, क्योंकि नगर पालिका का दफ्तर पूरा भगवा नहीं है। आप गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह पूरा भगवा नहीं है बल्कि तीन रंगों में है। इस पर ठाकुरद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष लियाकत हुसैन ने आपत्ति की है। उन्‍हें इन तीन रंगों में सिर्फ भगवा रंग दिखाई दे रहा है। वह दावा कर रहे हैं क‍ि उन्‍होंने सिर्फ भगवा रंग देखा है। उनका कहना है क‍ि इसका जबाव ईओ साहब देंगे। लियाकत हुसैन समाजवादी पार्टी से नगर पालिका अध्‍यक्ष बने हैं।

उत्‍तर प्रदेश के इस जिले में रोज 750 से अधिक लोग हो रहे कुत्ते व बंदर का शिकार

नगर पालिका अधिकारी ने कहा- यह तो तिरंगे का रंग है

उधर, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी पुनीत का कहना है कि यह भगवा रंग नहीं है, यह तो तिरंगे का रंग है। कोई आदेश नहीं है। यह सब स्वच्छता के दृष्टिकोण से किया गया है। आपको बता दें कि कुछ इसी तरह का मामला लखनऊ के हज हाउस के कलर को लेकर भी उठा था। उससे पहले प्रदेश में कई जगह स्कूल की दीवारें केसरिया पोतने पर विवाद हुआ था। अब नगर पालिका ठाकुरद्वारा में भी इसकी गूंज महज सियासी ही जान पड़ रही है।