बुलंदशहर

पुलिस पर फिर हमला : बुलंदशहर में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव

कानपुर की घटना के बाद अब बुलंदशहर में हुआ पुलिस टीम पर हमला मुखबिर की सूचना पर रात में हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देने गई थी टीम

2 min read
पुलिस पर हमला करने वाले चार बजरी तस्करों पर इनाम घोषित

बुलंदशहर ( bulandshar news hindi) शहर के बीचोबीच मोहल्ला मिर्ची टोला में हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग करके अपनी जान बचाई। इसी बीच हिस्ट्रीशीटर माैके का फायदा उठाकर नदी में कूदकर फरार हो गया।

घटना शनिवार रात की है स्वाट टीम बुलंदशहर के ही एक हिस्ट्रीशीटर (bulandshar crime) को पकड़ने मोहल्ला मिर्ची टोला में गई थी। इस टीम ने कोतवाली नगर पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। सादी वर्दी में आई पुलिस को देखकर परिजनों ने शोर मचा दिया इससे मोहल्ले में जाग हो गई और मोहल्ले के लोगों ने एसओजी टीम पर पथराव कर दिया। खुद पर अचानक हुए हमले से बचने के लिए एसओजी टीम को हवाई फायरिंग करनी पड़ी और किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अचानक हुए हमले से खुद को बचाने में उलझ गई। इसी बीच आरोपी हिस्ट्रीशीटर काली नदी से कूदकर फरार हो गया। स्वाट टीम प्रभारी दीक्षित त्यागी के अनुसार सूचना मिली थी कि मिर्ची टोला मोहल्ले में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर शाहिद अपने घर पर मौजूद है। मुखबिर ने बताया था कि समय काफी कम है और वह फरार हो सकता है। इस सूचना पर तुरंत दबिश दी गई। टीम सिविल ड्रेस में थी इस दौरान लोगों ने पुलिस को बदमाश समझ लिया और पथराव कर दिया।

इस घटना का पता चला तो पुलिस ( bulandshar police ) ने दोबारा से मौके पर दबिश दी लेकिन तब तक हिस्ट्रीशीटर फरार हो चुका था। स्वाट टीम ने स्थानीय पुलिस को बगैर जानकारी दिए ही दबिश दी थी इस पर एसपी बुलंदशहर ने नाराजगी जताई है। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कुछ लोगों को चिन्हित कर लिया गया है जल्द गिरफ्तारियां की जाएंगी।

Updated on:
12 Jul 2020 06:58 pm
Published on:
12 Jul 2020 06:55 pm
Also Read
View All
‘शोले’ का वीरू असल जिंदगी में, प्रेमिका से शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, शरीर पर डाला पेट्रोल

बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान