बुलंदशहर

यूपी में तालिबानी सजा: हैवान बना पति पत्नी को पेड़ से बांधकर भरी पंचायत में बेरहमी से पीटा

बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के गांव लौंगा में पत्नी को गैर मर्द से प्यार करने पर पति ने ही ग्रामीणों के सामने पत्नी को पेड़ से बांधकर बर्बर तरीके

2 min read
Mar 23, 2018

बुलंदशहर.योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं पर हो रहे अपराधों को लेकर लाखे दावे कर ले, लेकिन सच्चाई इससे इतर है। जिला बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के गांव लौंगा में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भरी पंचायत में एक महिला को ऐसी तालिबानी सजा दी गई, जिसे देख किसी की भी रूह कांप सकती है। दरअसल, महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने प्यार करने का गुनाह किया था। पति ने ही ग्रामीणों के सामने पत्नी को पेड़ से बांधकर बर्बर तरीके से पीटा। वह बचाव के लिए चिल्लाती रही, लेकिन तमाशा देख रही भीड़ में से एक भी आवाज महिला के हक में नहीं उठी। उसे हैवान पति ने उसे अधमरा होने तक पीटा। इतना ही नहीं महिला के साथ गंदी हरकतें भी की गईं। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर सात लोगों को नामजद और दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही महिला के पति, गांव के पूर्व प्रधान और उसके बेटे को भी गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें

भारत का सबसे लंबा एलिवेटेड रोड शुरु करने के लिए उठाया गया ये बड़ा कदम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी मर्जी से गांव के ही एक युवक के साथ चली गई थी। इस दौरान वह युवक के एक रिश्तेदार के घर रुकी, लेकिन 10 मार्च को गांव के ही कुछ लोग आए और उसे अपने साथ गांव ले आए। उसी दिन पूर्व प्रधान सहित सात नामजदों ने कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ उसे रस्ससी से पेड़ पर बांधा और फिर उसे पति से पिटवाया। भीड़ के सामने पति उसे जानवरों की तरह पीटता रहा, लेकिन गुहार लगाने के बाद भी किसी ने उसकी एक न सुनी। इतना ही नहीं इसके बाद उसे तीन आरोपी घर के अंदर ले गए और उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़िता से मारपीट का वीडियो पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने पीड़ित महिला को खोज निकाला। बताया जा रहा है पिटाई से अधमरी हुई महिला हाल ही में एक अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आयी थी। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर पति शौदान सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान शेर सिंह उसके बेटे श्रवण व राधेश्याम, नन्हे, जीतू, नरेश सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिला के पति, पूर्व ग्राम प्रधान और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

13 साल की बच्ची के साथ 5 माह पहले हुआ कुछ ऐसा कि प्रेगनेंट होने पर खुला राज, देखें वीडियो-
Updated on:
23 Mar 2018 12:53 pm
Published on:
23 Mar 2018 10:20 am
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद