बुलंदशहर

बुलंदशहर में खौफनाक वारदात, क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर की हत्या, पहचान मिटाने के लिए पत्थर से कुचला चेहरा

Bulandshahr Murder News: बुलंदशहर में एक डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले मारी गोली, फिर पहचान छिपाने के लिए पत्थर से कुचला चेहरा। परिवार ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कराया।

2 min read
Brutal murder of Dr. Shahrukh in Bulandshahr (फोटो सोर्स- Video Grab)

Bulandshahr Murder News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर शाहरुख की हत्या की खबर ने पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है। हमलावरों ने न सिर्फ डॉक्टर को गोली मारी, बल्कि उनकी पहचान छिपाने के लिए उनके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया।

ये भी पढ़ें

सुहागरात के लिए कमरे में गया पति, दुल्हन को देखते ही भागा-भागा पहुंचा थाने

कौन थे डॉक्टर शाहरुख?

मृतक डॉक्टर का नाम शाहरुख था। वह नर्सल घाट के रहने वाले थे और धमेड़ा अड्डे पर अपना क्लिनिक चलाकर लोगों का इलाज करते थे। बीती रात उनकी हत्या कर दी गई और उनका शव भाईपुरा गांव के पास एक नहर के पास मिला।

मंडी चौकी के पास मिला शव

जब सुबह ग्रामीणों ने डॉक्टर का शव खून से लथपथ शव देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि डॉक्टर के शरीर पर गोली के निशान थे और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं, जिससे साफ पता चलता है कि हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थी।

साजिश के तहत दिया वारदात को अंजाम

घटनास्थल के हालात देखकर पुलिस का अनुमान है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। हमलावरों का मकसद न केवल डॉक्टर की जान लेना था, बल्कि चेहरे को पत्थर से कुचलकर पुलिस को गुमराह करना भी था ताकि शव की शिनाख्त न हो सके।

परिजनों ने नाम लेकर की शिकायत

डॉक्टर की इस तरह से हुई मौत के बाद उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने दो लोगों का नाम लेकर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जल्द पकड़े जाएंगे गुनहगार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर एंगल से जांच कर रहे हैं। घटना स्थल के आसपास के सबूत जुटाए जा रहे हैं ताकि कातिलों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

वाराणसी में चोरी के गहने बेच बीवी संग मनाया हनीमून, लौटते ही हथकड़ी ने किया स्वागत

Also Read
View All