बुलंदशहर

Viral Video: कुश्ती में हार के बाद पहलवानों में हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूंसे

64वीं प्रदेशीय माध्यमिक कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच विवाद, वीडियो वायरल  
less than 1 minute read
Bulandshahr
Viral Video: कुश्ती में हार के बाद पहलवानों में हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूंसे

बुलंदशहर। जिले के जहांगीराबाद में इन दिनों 3 दिवसीय स्टेट लेवल की कुश्ती प्रतियोगिता चल रही है। जिसमें यूपी के अलग-अलग शहरों के माध्यमिक विद्यालयों से छात्र-छात्रा हिस्सा लेने आए हैं। 64वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाए। लेकिन प्रतियोगिता के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों के बीच विवाद हो गया। जिसकी वजह से दोनों और से जमकर लात-घूंसे चलने लगे। बताया जा रहा है कि ये विवाद हार के बाद रेफरी के तंज कसने पर हुआ था और कहा-सूनी जल्द ही मार-पीट नें बदल गई।वहीं अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रही है।

Updated on:
23 Oct 2018 03:05 pm
Published on:
23 Oct 2018 03:02 pm