
लालू यादव को लगा एक और बड़ा झटका, अब उनके इस दामाद को भेजा गया नोटिस
बुलंदशहर। बिहार के मुख्यमंत्री लालू यादव को कौन नहीं जानता है। वह हमेशा चर्चा में रहते हैं। जहां उनके परिजनों की पटना और दिल्ली के आलीशान इलाकों में स्थित प्रॉपर्टी अटैच की जा सकती है। वहीं,उनके दामाद को भी एक मामले में नोटिस जारी किया गया है।
सिकंदराबाद सीट से चुनाव लड़ चुके हैं राहुल यादव
दरअसल, सपा के टिकट पर बुलंदशहर की सिकंदराबाद सीट से चुनाव लड़ चुके राहुल यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। राहुल के पिता जितेंद्र यादव सपा से एमएलसी हैं। उन्होंने सिकंदराबाद में अगस्त में एक कृषि भूमि का बैनामा कराया था। जानकारी के अनुसार, यह कृषि भूमि आबादी के नजदीक है। बैनामे के बाद रजिस्ट्री विभाग की टीम ने मौके जाकर निरीक्षण किया था। इसमें कम स्टांप शुल्क जमा करने का मामला सामने आया है। यह करीब करीब एक करोड़ रुपये का मामला है।
राहुल को जारी किया गया नोटिस
एआईजी स्टांप एसके सिंह का कहना है कि इस संबंध में राहुल यादव को नोटिस जारी किया गया है। राहुल यादव ने इसे जमा कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, राहुल यादव ने कहा कि अभी उनके पास बैनामा नहीं आया है। जो भी अतिरिक्त स्टांप शुल्क होगा, जमा करा दिया जाएगा।
Updated on:
23 Oct 2018, 10:51 AM IST
Published on:
23 Oct 2018, 10:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.