16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, ‘चीफ मिनिस्टर’ की जगह बताया ‘चीट मिनिस्टर’

राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'चीफ मिनिस्टर' की जगह 'चीट मिनिस्टर' बताया है।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Oct 22, 2018

Nitish kumar

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, 'चीफ मिनिस्टर' की जगह बताया 'चीट मिनिस्टर'

नई दिल्ली। राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'चीफ मिनिस्टर' की जगह 'चीट मिनिस्टर' बताया है। यहां सोमवार को सीवान बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश चााचा ने तो जनादेश की चोरी की है। 'संविधान बचाओ न्याय यात्रा' के दूसरे चरण में यहां पहुंचे तेजस्वी ने नीतीश कुमार के साथ ही उसके सहयोगी दल भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश ने मतदाता के साथ धोखा किया है। बिहार के लोगों ने महागठबंधन को जनादेश दिया था, लेकिन नीतीश कुमार ने जनादेश को दरकिनार कर भाजपा के साथ सत्ता में साझेदारी कर ली।

अमृतसर रेल हादसा: ट्रेन ड्राइवर ने किया सुसाइड? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

तेजस्वी यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि यही नीतीश कुमार कहते थे कि मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन भाजपा में नहीं जाऊंगा, आज उनके डीएनए को क्या हो गया जो एनडीए में हैं?राजद नेता ने अपनी यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि आज जो लोग केंद्र की सत्ता में बैठे हैं, वे नहीं चाहते कि बाबा साहेब का संविधान चलता रहे। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि जब संविधान समाप्त हो जाएगा, तब आरक्षण भी समाप्त हो जाएगा। नीतीश कुमार पर बिहार का विकास नहीं, विनाश करने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनसे बड़ा बहुरूपिया कोई नहीं।

दिल्ली: प्रदूषण कम करने के लिए पर्यावरणविदों को सरकार को सुझाव, सर्दियों में निशुल्क हो मेट्रो सेवा

नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश पर हिंसा व सांप्रदायिकता फैलाने के साथ मनुवादी विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज बिहार में कानून-व्यवस्था की हालत किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ लालू प्रसाद से डरती है। तेजस्वी ने 'संविधान बचाओ न्याया यात्रा' के दूसरे चरण की शुरुआत रविवार को छपरा से की है। इस दौरान वह विभिन्न जिलों में जाएंगे। उनकी दूसरे चरण की यात्रा दो नवंबर को नालंदा में समाप्त होगी।