scriptसवर्णों के नाराज होने के बाद अब भाजपा इस वर्ग पर डाल रही डोरे, चल रही ये तैयारी! | After anger of upper caste BJP adopted new strategy before 2019 chunav | Patrika News
नोएडा

सवर्णों के नाराज होने के बाद अब भाजपा इस वर्ग पर डाल रही डोरे, चल रही ये तैयारी!

भाजपा सूत्रों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि जिस वर्ग के लोग ये मानते हैं कि भाजपा उनकी विरोधी है।

नोएडाOct 22, 2018 / 07:24 pm

Rahul Chauhan

नोएडा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए वह हर वर्ग को लुभाने की कोशिश कर रही है। साथ ही इसके लिए नई-नई रणनीतियां भी बना रही है। इसके लिए वह वर्ग विशेष के महापुरुषों के नाम से सम्मेलनों का आयोजन करने की तैयारी कर रही है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि जिस वर्ग के लोग ये मानते हैं कि भाजपा उनकी विरोधी है। वे भी पार्टी से जुड़ें और उसे अपने मिशन 2019 को पूरा करने में सफलता मिले।
यह भी पढ़ें

रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह पर इस नेता ने कर दी ‘ये’ टिप्पणी तो कार्यक्रम में मच गया बवंडर


खबरों के मुताबिक भाजपा दिल्ली के रामलीला मैदान में भीम महासंग्राम रैली की तैयारियों में जुटी है। इसको लेकर भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को जुटने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि इस रैली के जरिए भाजपा दलितों को लुभाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि भाजपा को मुख्य रूप से सवर्ण वर्ग समर्थित पार्टी माना जाता है। साथ ही पार्टी का मूल वोट बैंक ठाकुर, ब्राह्मण व वैश्य माना जाता है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन के फैसले को केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश के जरिए पलटने के बाद सवर्ण वर्ग में पार्टी का खासा विरोध देखने को मिला है। लेकिन फिलहाल भाजपा अपने दलित एजेंडे को ही आगे बढ़ाती दिख रही है। इससे पहले यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले वह बौद्ध धम्म यात्रा भी निकाल चुकी है।

Home / Noida / सवर्णों के नाराज होने के बाद अब भाजपा इस वर्ग पर डाल रही डोरे, चल रही ये तैयारी!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो