बूंदी

मेहनत की कमाई के दाम नहीं मिले तो बिफरे किसान

आक्रोशित किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उपतहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

2 min read
Mar 17, 2018
Bifera farmer

कापरेन. समर्थन मूल्य पर बेचे गए उड़द का तीन माह बाद भी भुगतान किसानों के बैंक खातों में नहीं आने और गेहंू बेचने के लिए गिरदावरी नकल नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर कांग्रेस के नेतृत्व में उपतहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजपाल शर्मा के नेतृत्व में दोपहर डेढ़ बजे करीब किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए उपतहसील कार्यालय पहुंचे तथा सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

बाद में जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में तीन महीने पहले समर्थन मूल्य पर बेचे गए उड़द का अविलंब भुगतान करने, गेहूं बेचने के लिए टोकन लेने में आवश्यक दस्तावेज जमीन की गिरदावरी की नकल समय पर उपलब्ध करवाने की मांग की। इस दौरान किसान एवं कांग्रेस नेता खेमराज मीणा, नेता प्रतिपक्ष प्रशान्त तिवारी, सुरेश भाणा, हेमन्त गौतम, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, सेवादल नगर अध्यक्ष बनवारीलाल सुमन, मुकेश बोहरा, अरुण मीणा, पार्षद संजू मेघवाल, प्रहलाद मेघवाल, किशन धाभाई, नवल मीणा, सोहनलाल बगड़ा, दीपक शर्मा, भोलाशंकर सुमन, गजानंद डोई व पदम् चंद मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

मंडी में धान के भाव को लेकर बिफरे किसान

नई पेंशन योजना का विरोध, प्रदर्शन कर जताया रोष
देई. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा देई व राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने नवीन अशंदायी पेंशन योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व शासन सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पेंशन निधि का पैसा म्यूचल फंड व शेयर बाजार में निवेश किया जा रहा है, जो उतार चढ़ाव के अधीन है। इसलिए राज्य कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अशंदायी पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना चालू की जाए। इस दौरान राज्य कर्मचारी महासंघ तहसील अध्यक्ष रमेश शर्मा, शिक्षक संघ के शाखाध्यक्ष गिरिराज नागर, मंत्री रमेश कुमार मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष छोटूलाल शर्मा, पूर्व शाखाध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, चन्द्रशेखर शर्मा, ओमप्रकाश मीणा, बाबूलाल मीणा, महावीर योगी, शिवप्रकाश शर्मा, रामस्वरूप रैगर, भैरूप्रकाश वर्मा, लेखराज वर्मा, राजेन्द्र साहू, हेमराज नागर, मोहनलाल बरनाला, संजय साहू, बाबूलाल मीणा, आलोक जैन सहित कई मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

कर्ज के बोझ से दबे भृत्य ने की अत्महत्या, दूसरे कर्मचारी ने दी जान देने की चेतावनी

Published on:
17 Mar 2018 03:27 pm
Also Read
View All