
बूंदी. नगरीय निकाय चुनाव, 2026 के तहत सोमवार को बूंदी नगर परिषद के सभापति और पालिकाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बूंदी नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भरत कुमार शर्मा ने जीत दर्ज की। भरत कुमार शर्मा ने 39 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के टीकम जैन को 18 वोटों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी टीकम जैन को 21 मत प्राप्त हुए। केशवरायपाटन नगर पालिका में भाजपा की अनुराधा 23 मतों से विजयी रही, उन्हें 24 वोट प्राप्त हुए।
निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के तुषार शर्मा को एक मत प्राप्त हुआ। कापरेन नगर पालिका में कांग्रेस की सुनीता एक मत से विजयी रही। सुनीता को 13 वोट प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की अनुपमा को 12 मत हासिल हुए। लाखेरी में भाजपा के राकेश कुमार ने कांग्रेस के पवन कुमार को एक मत से हराया। राकेश कुमार को 18 मत प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के पवन कुमार को 17 मत प्राप्त हुए।
इसी तरह इंद्रगढ़ नगर पालिका में भाजपा की बीना शर्मा विजयी रही। उन्होंने 13 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस की रितु जैन (7 वोट) को 6 मतों से पराजित किया। नैनवां में कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा मित्तल 13 मत प्राप्त कर विजयीं रही।
उन्होंने भाजपा की देवकी बाई (10 वोट) को 3 वोटों के अंतर से हराया। ङ्क्षहडोली में कांग्रेस के हनुमान को 12 वोट मिले और उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लोकेश (8 वोट) को 4 वोटों से हराया। देई नगर पालिका में भाजपा के महावीर ने 12 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के राजू लाल (8 वोट) को 4 मतों के अंतर से हराया।
नगर परिषद सभापति के लिए सोमवार को सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। यहां पर सभापति पद के लिए भाजपा से भरत शर्मा को व कांग्रेस से टीकम जैन को प्रत्याशी बनाया गया था। दोनों पार्टियों के पार्षदों द्वारा मतदान के बाद में 39 पार्षदों ने भरत शर्मा के पक्ष में मतदान किया। वहीं टीकम जैन को 20 कांग्रेस के पार्षदों व एक निर्दलीय पार्षद ने मतदान किया। बूंदी नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी के 29 पार्षद विजय हुए थे। वहीं कांग्रेस के 20 पार्षद विजय हुए थे। इसके साथ ही 11 पार्षद निर्दलीय जीतकर आए थे। निर्दलीय पार्षदों में से 10 पार्षदों ने भरत शर्मा के पक्ष में मतदान किया। ऐसे में भरत शर्मा 39 मतों से नगर परिषद के सभापति पद पर विजय हुए। वही टीकम जैन को 20 कांग्रेस के पार्षदों व एक निर्दलीय पार्षद ने मतदान करने के बाद में टीकम जैन को 21 मत मिलने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
भरत शर्मा का सभापति पद पर निर्वाचित होने के बाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह के साथ में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला, लेकिन कुछ देर बाद में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों को बस के द्वारा वापस बाडाबंदी में भेज दिया गया। वहीं कांग्रेस के पार्षदों को मुक्त कर दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस के पार्षदों को वाहनों में बाड़ाबंदी में मतदान करने के लिए लाया गया। जहां पर पहले 20 कांग्रेस के पार्षदों ने एक साथ मतदान किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भरत शर्मा व पार्षद सुरेश अग्रवाल ने 10 बजकर 54 मिनट पर मतदान किया। उसके बाद में 34 बीजेपी समर्थक पार्षदों ने 11 बजकर 12 मिनट पर मतदान के लिए पहुंचे, वहीं वार्ड नंबर 17 व 23 के पार्षदों ने 11 बजकर 36 मिनट पर व दो निर्दलीय पार्षदों ने वार्ड नंबर 44 और 54 नंबर के पार्षदों ने 11 बजकर 54 मिनट पर मतदान किया। मतदान के बाद में निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना शुरू की गई।मतगणना में 39 पार्षदों ने भरत शर्मा के पक्ष में मतदान किया। वहीं 21 पार्षदों ने कांग्रेस के टीकम जैन के पक्ष में मतदान किया।