बूंदी

राजस्थान में कांग्रेस विधायक की गाड़ी की टक्कर से पूर्व सरपंच की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बूंदी जिले में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की दर्दनाक मौत हो गई।

less than 1 minute read
Feb 21, 2026
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन। फोटो: पत्रिका

Bundi Road Accident: राजस्थान के बूंदी जिले में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के हिण्डोली थाना इलाके में हुआ। जहां तेज रफ्तार एसयूवी ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में उमर के पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक जिस एसयूवी से हादसा हुआ, वह खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर की थी, जो अपने पीए और गनमैन के साथ जयपुर से खानपुर लौट रहे थे। तभी सुबह करीब 11 बजे पेंच की बावड़ी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोपेड के परखच्चे उड़ गए और पूर्व सरपंच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें

जयपुर में बछड़े का सिर मिलने के मामले में अब नया मोड़, मेडिकल रिपोर्ट में सामने आई ये बात

हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध-प्रदर्शन के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

कार चालक हिरासत में

हादसे के बाद विधायक मौके पर रूके। हालांकि, तनावपूर्ण हालात के चलते पुलिस विधायक को अपने साथ हिण्डोली थाने ले गई। वहीं, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विधायक का कहना है कि मोपेड चालक गलत दिशा से आ रहा था। दूसरी ओर गुस्साए लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा: शिक्षा मंत्री बोले- सरकारी स्कूलों में जल्द भरे जाएंगे खाली पद
Updated on:
21 Feb 2026 02:19 pm
Published on:
21 Feb 2026 02:08 pm
Also Read
View All