बूंदी

Bundi Accident : बारातियों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, दूल्हे के पिता सहित आठ घायल

Bundi Accident : बूंदी जिले के नैनवां थाना क्षेत्र के बाछोला गांव के पास बारातियों से भरी पिकअप पलटने से एक जने की मौत हो गई व दूल्हे के पिता सहित आठ बाराती घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं व चार बालक शामिल है।
2 min read
May 15, 2026
Bundi Accident news
फोटो पत्रिका नेटवर्क

Bundi Accident : बूंदी। नैनवां थाना क्षेत्र के बाछोला गांव के पास शुक्रवार दोपहर को बारातियों से भरी पिकअप पलटने से एक जने की मौत हो गई व दूल्हे के पिता सहित आठ बाराती घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं व चार बालक शामिल है। घायलों को मौके से 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए नैनवां उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। दूल्हे के पिता सहित चार घायलों को रेफर किया है। टोंक जिले के स्यावता गांव से घायल राजेश बागरिया के पुत्र की गुरुवार शाम को करवर थाना क्षेत्र के काकरिया गांव बारात गई थी। गुरुवार रात को शादी के बाद शुक्रवार को बारात वापस अपने गांव लौट रही थी।

इसी दौरान बाछोला गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पिकअप खाई में पलट गई। गाड़ी में सवार खातीपुरा निवासी 15 वर्षीय विकास, 50 वर्षीय रामलाल, 45 वर्षीय मिंटू बाई, 48 वर्षीय मथुरा बाई, 8 वर्षीय लक्ष्मी व 10 वर्षीय सीमा, दूल्हे के पिता स्यावता(बडौली) निवासी निवासी राजेश, 15 वर्षीय मेनका व 13 वर्षीय राजेश घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस कर्मी रामबिलास व रामकेश बैरवा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद 15 वर्षीय विकास को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में मचा कोहराम

अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ने से कोहराम मच गया। हादसे में घायल चार घायलों दूल्हे के पिता राजेश, मथुराबाई, रामलाल मिंटू की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कराया। पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतक विकास के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

शादी की खुशियां मातम में बदली

स्यावता गांव में परिवारजन दूल्हे-दुल्हन की अगवानी के लिए बारात पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। बारात वापस पहुंचने से पहले ही बारातियों से भरी पिकअप पलटने से एक बाराती की मौत व दूल्हे के पिता सहित आठ बारातियों के घायल होने की सूचना पहुंचते ही दूल्हा-दुल्हन की अगवानी तैयारियां धरी रह गई व शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजन व रिश्तेदार नैनवां चिकित्सालय की ओर दौड़ पड़े।

आठ किमी पहले हो गया हादसा

स्यावता से गई बारात दो वाहनों से वापस लौट रही थी। आगे चल रहे वाहन में दूल्हे व अन्य परिजन सवार थे, तो दूसरे वाहन पिकअप में दूल्हे के पिता सहित अन्य रिश्तेदार सवार थे। घटना स्थल से स्यावता गांव आठ किमी ही रह गया था। इससे पहले ही पीछे चल रही बारातियों से भरी पिकअप पलट गई, जिसमें एक रिश्तेदार 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वही अन्य रिश्तेदार घायल हो गए।

Updated on:
15 May 2026 07:18 pm
Published on:
15 May 2026 07:18 pm