बूंदी

Bundi News: घर पर अचानक युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bundi News: बूंदी जिले के नैनवां शहर में एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

2 min read
May 10, 2026
तबियत बिगड़ने से युवक की मौत। फोटो पत्रिका नेटवर्क

बूंदी। जिले के नैनवां शहर के वार्ड 21 निवासी महेंद्र सेन की अचानक तबीयत बिगड़ने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया ।

मृतक युवक महेंद्र सेन की रविवार सुबह अपने घर पर अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन युवक को नैनवां उपजिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे ।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: राजस्थान के इस जिले में हड़कंप, 4 महीने में ‘गायब’ हुई 16 लड़कियां-महिलाएं, एक मामले ने झकझोरा

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

उपजिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाने से ड्यूटी ऑफिसर सूरजमल मीणा चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा तैयार करवाकर परिजनों की मौजूदगी में मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद होगा कारणों का खुलासा

शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ अतीक कुरेशी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक का विसरा लिया गया है। विसरा की जांच रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा हो सकेगा। इधर, पुलिस के ड्यूटी ऑफिसर सूरजमल मीणा ने बताया कि मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया है।

बहन की ग्यारह दिन पहले ही हुई थी शादी

मृतक युवक की बहन की शादी ग्यारह दिन पूर्व 29 अप्रैल को हुई थी। बहन की शादी की खुशियों का माहौल अभी थमा भी नहीं था कि भाई की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव जब घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया और हर कोई शोक में डूब गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया तथा पूरे मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई। घटना के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी तथा यदि कोई संदिग्ध तथ्य सामने आते हैं तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: नाथद्वारा में पेट्रोल पंप लूटने की बड़ी साजिश नाकाम, 2 कुख्यात हिस्ट्रीशीटर समेत 5 गिरफ्तार
Published on:
10 May 2026 04:43 pm
Also Read
View All