बूंदी

नगर परिषद ने कसी कमर, स्वच्छता टीम पहुंची घर-घर, किए सवाल-जवाब

स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 को लेकर नगर परिषद ने कमर कस ली है। नित नए-नए नवाचार के साथ प्रतिदिन स्वच्छता से सम्बंधित अलख जगाई
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2018, 12:33 PM IST
City Council has a waist cleanliness team reached home and asked ques
Online feedback

बूंदी. स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 को लेकर नगर परिषद ने कमर कस ली है। नित नए-नए नवाचार के साथ प्रतिदिन स्वच्छता से सम्बंधित अलख जगाई जा रही है। लोगों को शहर को कचरा मुक्त रखने की सलाह दी जा रही है। नगर परिषद के कर्मचारी भी दिन-रात बाजारों में साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। वहीं स्वच्छता एप में मिल रही शिकायत का भी तुरन्त समाधान किया जा रहा है। केंद्र से टीम 22 को बूंदी आएगी, जो चार दिन तक स्वच्छता के बारे में फीडबेक लेगी। इस दौरान नगर परिषद में आवश्यक दस्तावेज जांचें जाएंगे। इसके बाद टीम के सदस्य बाजारों में घूमकर लोगों से स्वच्छता के बारे में सवाल-जवाब करेंगे।

कर रहे जागरूक
परिषद की स्वच्छता टीम बुधवार को घर-घर पहुंची और लोगों को इस सम्बंंध में जागरूक किया। टीम में शामिल ब्रांड एम्बेसेडर अंचल राठौर, संजय भल्ला, सौरभ जैन आदि ने विकास नगर, गुरुनानक कॉलोनी, नैनवां रोड, मंडी रोड आदि स्थानों पर पहुंचकर स्वच्छता के बारे में जानकारी ली।

शहर अब दिखने लगा पहले से बेहतर
परिषद की स्वच्छता टीम अपनी पूर्व की रैंकिग को बरकरार रखने के लिए जी-जान से जुटी हुई है। रैंकिंग में अव्वल आने में कोई कमी नहीं हो इसको लेकर स्वच्छता टीम ने शहर के वार्डों के घरों में घूम कर सर्वे कराया तो सामने आया कि बूंदी शहर पहले से ज्यादा अब बेहतर दिखने लगा है।

आकर्षित कर रही चित्रकारियां
स्वच्छता अभियान संयोजक योगेंद्र जैन ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। शहर में जहां कहीं शौचालय है, उन पर स्वच्छता से संबंधित पैंटिग बनाई जा रही है। इसके अलावा वीरान पड़ी दीवारों व खाली पड़ी दीवारों पर स्वच्छता संबंधित संदेश लिखे जा रहे है।

नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त अरूणेश शर्मा का कहना कि ‘स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नित नए-नए नवाचार के साथ शहर में दिन-रात साफ-सफाई का कार्य लगातार जारी है। केंद्र से बूंदी आने वाली टीम यहां स्वच्छता सबंधित फीडबेक लेगी और लोगों से जानकारी जुटाएगी। नगर परिषद ने पूरी तैयारी कर ली है।

Published on: