बूंदी

CM Hindoli Visit: हिण्डोली में CM भजनलाल शर्मा का दौरा आज, रामसागर झील का शिलान्यास और फुले जयंती सभा को करेंगे संबोधित

Rajasthan News: मुख्यमंत्री पालबाग रोड होते हुए सीधे रामसागर झील पहुंचेंगे। झील की पाळ पर पहुंचकर वहां से झील को निहारेंगे और उसकी प्राकृतिक सुंदरता का आकलन करेंगे। उसके बाद सौंदर्यकरण के कार्यों का शिलान्यास एवं श्रीराम प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे।

2 min read
Apr 11, 2026
मुख्यमंत्री की सभा के लिए तैयार किया डोम का फोटो: पत्रिका

CM Bhajanlal Sharma Hindoli Visit: हिण्डोली मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शनिवार को ग्राम अमरत्या में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा रामसागर झील के सौन्दर्यकरण एवं विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अंतिम तैयारी शुक्रवार शाम को पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने कार्यकर्ताओं , अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर ली।

सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से हिण्डोली महाविद्यालय के पास हेलीपैड पर उतरेंगे। जहां से कार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री पालबाग रोड होते हुए सीधे रामसागर झील पहुंचेंगे। झील की पाळ पर पहुंचकर वहां से झील को निहारेंगे और उसकी प्राकृतिक सुंदरता का आकलन करेंगे। उसके बाद सौंदर्यकरण के कार्यों का शिलान्यास एवं श्रीराम प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में बन रहा 86KM लंबा नया एक्सप्रेस-वे, एक घंटे कम हो जाएगा दिल्ली और जयपुर का सफर

इसके पश्चात वह वहां से अमरतिया चौराहे पर महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री निकट लोकडेश्वर मंदिर के सामने स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सभा को संबोधित करेंगे और वहां के नागरिकों से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में संवाद करेंगे।

यह भी रहेंगे मौजूद

सभा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, जिला प्रभारी व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

जयंती पर निकलेगी कलश यात्रा

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर ग्राम अमरतिया में दोपहर को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए आयोजन से जुड़े माली समाज के लोगों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। फूलचंद सैनी ने बताया कि कलश यात्रा गांव में ठाकुर जी के मंदिर से शुरू होकर अमरतिया चौराहे पर पहुंचेगी, जहां महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थल पर भव्य झांकी सजाई जाएगी। यह झांकी महात्मा फुले के योगदान को दर्शाएगी और उनकी शिक्षा के महत्व को उजागर करेगी। ग्राम सिंघाड़ी से समाज बंधु बैंडबाजे के साथ जुलूस में शामिल होंगे। इस यात्रा में 501 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी और अपने श्रद्धा भाव से यात्रा की शोभा बढ़ाएंगी। यह आयोजन गांव के सामाजिक समरसता और एकता को बढ़ावा देगा और ग

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: हवेली में धन गड़ा होने के संदेह में कर रहे थे खुदाई, मौके से 12 लोग गिरफ्तार
Published on:
11 Apr 2026 01:40 pm
Also Read
View All