बूंदी

Bundi news : बूंदी जिले की पांच निकाय में भाजपा, हिण्डोली और लाखेरी में कांग्रेस, केशवरायपाटन में निर्दलीय उपाध्यक्ष बने

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत मंगलवार को बूंदी नगर परिषद के उप सभापति और नगर पालिका इंद्रगढ़, लाखेरी, नैनवां, कापरेन, केशोरायपाटन, ङ्क्षहडोली और देई के उपाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बूंदी नगर परिषद में भाजपा के संजय भूटानी ने जीत दर्ज की। संजय ने 38 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोईनुद्दीन को 16 वोटों से हराया। कांग्रेस के मोईनुद्दीन को 22 मत प्राप्त हुए।
3 min read
Sep 23, 2026
deputy chairperson and vice-chairperson elected in Bundi district
बूंदी. नगरपरिषद में भाजपा के सभापति व उपसभापति निर्वाचित होने पर जुलूस निकालते कार्यकर्ता।

बूंदी. नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत मंगलवार को बूंदी नगर परिषद के उप सभापति और नगर पालिका इंद्रगढ़, लाखेरी, नैनवां, कापरेन, केशोरायपाटन, ङ्क्षहडोली और देई के उपाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बूंदी नगर परिषद में भाजपा के संजय भूटानी ने जीत दर्ज की। संजय ने 38 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोईनुद्दीन को 16 वोटों से हराया। कांग्रेस के मोईनुद्दीन को 22 मत प्राप्त हुए। केशवरायपाटन नगर पालिका में निर्दलीय आदर्श 6 मतों से विजयी रहे, उन्हें 14 वोट प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय राजविंता को 8 मत प्राप्त हुए। कापरेन नगर पालिका में भाजपा के मनोज 4 मत से विजयी रहे। मनोज को 14 वोट प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दीपक कुमार को 10 मत हासिल हुए।

लाखेरी में निर्दलीय अमित ने निर्दलीय मोहनलाल को एक मत से हराया। अमित को 18 मत प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय मोहनलाल को 17 मत प्राप्त हुए। इसी तरह इंद्रगढ़ नगर पालिका में भाजपा की अंजू विजयी रहीं। उन्होंने 9 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस की आरती बैरवा (6 वोट) को 3 मतों से पराजित किया। नैनवां में निर्दलीय नीतू 14 मत प्राप्त कर विजयीं रही। उन्होंने निर्दलीय नसीम बानो (11 वोट) को 3 वोटों के अंतर से हराया। हिण्डोली में कांग्रेस की सुगना को 12 वोट मिले और उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राम ङ्क्षसह (8 वोट) को 4 वोटों से हराया। देई नगर पालिका में भाजपा के नरेश कुमार ने 13 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के पीयूष रैना (7 वोट) को 6 मतों के अंतर से हराया।

बूंदी में भाजपा के संजय भूटानी उपसभापति निर्वाचित कांग्रेस के मोईनुद्दीन फॉरवर्ड को हराया

नगर परिषद के उपसभापति चुनाव में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के संजय भूटानी निर्वाचित हुए। उन्हें कुल 38 मत प्राप्त हुए। वहीं, कांग्रेस के मोईनुद्दीन फॉरवर्ड को 22 मत मिले, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उपसभापति पद के लिए भाजपा ने वरिष्ठ पार्षद संजय भूटानी को और कांग्रेस ने मोईनुद्दीन फॉरवर्ड को प्रत्याशी बनाया था। शाम 4:30 बजे के बाद मतों की गणना की गई, जिसके उपरांत रिटर्निंग अधिकारी ने संजय भूटानी को विजयी घोषित किया। बूंदी नगर परिषद में भाजपा के 29 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के 20 और 11 निर्दलीय पार्षद हैं। भूटानी को भाजपा के 29 पार्षदों के साथ 9 निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिला। मोईनुद्दीन फॉरवर्ड को कांग्रेस के 20 पार्षदों और 2 निर्दलीय पार्षदों ने मतदान किया।

तालेड़ा में बस खराब, कांग्रेस के सभी पार्षद एक साथ पहुंचे

दोपहर को कांग्रेस के शैलेश सोनी और मोइनुद्दीन फॉरवर्ड, सभी कांग्रेस पार्षदों के साथ मतदान करने पहुंचे। सभी पार्षदों ने एक साथ मतदान किया और फिर वहां से रवाना हो गए। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सभापति भरत शर्मा के साथ 6 पार्षदों ने मतदान किया। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की तालेड़ा में बस खराब होने के कारण अन्य वाहनों से मतदान केंद्र लाया गया। यहां भाजपा के 27 पार्षदों ने मतदान किया। बाद में अन्य पार्षदों ने भी अपने मत डाले। मतदान समाप्ति के उपरांत, रिटर्निंग अधिकारी ने मतगणना के बाद भाजपा के संजय भूटानी को विजेता घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

निकाला विजय जुलूस

संजय भूटानी के जीत के साथ समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। फूल मालाओं से लाद दिया। समूचा शहर नारों से गूज उठा। सभी ने केसरियां सांफे पहने हुए थे।

नवनिर्वाचित सभापति का जगह-जगह किया स्वागत

नगर परिषद के नवनियुक्त सभापति भरत शर्मा का मंगवालर को शहर में विजय जुलूस निकाला गया। नगर परिषद से शुरू हुआ विजय जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ निवास पर पहुंचा। जुलूस मार्ग स्वागत से अट गया। जेसीबी से फूलों की वर्षा की गई। मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि जुलूस नगर परिषद से आरंभ होकर खोजागेट रोड, अहिंसा सर्किल, इंद्रा मार्केट, चौगान गेट, कोटा रोड, आजाद पार्क, रानी जी की बावड़ी और लंका गेट रोड से गुजरता हुआ एक्सिस बैंक के सामने स्थित उनके निवास पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान शहरवासियों, विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शर्मा का ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी व पुष्पवर्षा से स्वागत किया। लोगों ने शर्मा को माल्यार्पण कर और पारंपरिक साफा बांधे। नवनियुक्त सभापति भरत शर्मा ने शहरवासियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए शहर के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। उपसभापति पद पर निर्वाचित संजय भूटानी भी जुलूस में शामिल हुए, जहां पार्षदों ने उनका भी स्वागत किया।

Updated on:
23 Sept 2026 12:23 pm
Published on:
23 Sept 2026 12:22 pm