बूंदी

डॉ. अम्बेडकर की 127वीं जयंती : बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें

जिलेभर में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती शनिवार को समारोहपूर्वक मनाई गई।

2 min read
Apr 15, 2018

बूंदी. जिलेभर में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती शनिवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। विभिन्न संगठनों की ओर से संगोष्ठी आयोजित कर अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गय

ये भी पढ़ें

वकील जनता व न्यायपालिका के बीच सेतु, बूंदी अभिभाषक परिषद की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

कई स्थानों पर भवनों के शिलान्यास समारोह सहित अन्य कार्यक्रम भी हुए। शहर में मुख्य समारोह लंकागेट रोड स्थित अम्बेडकर सर्किल पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से हुआ। इससे पूर्व बायपास रोड स्थित मत्स्य मंदिर से रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई लंकागेट पहुंची।
कार्यकर्ता हाथों में झंडी लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली अम्बेडकर सर्किल पहुंकर मुख्य समारोह में तब्दील हुई। समारोह में वक्ताओं ने अम्बेडकर के जीवन को आदर्शों में अपनाने का आव्हान किया।

समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सी.एल. प्रेमी, समिति के अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा, पूर्व प्रमुख महावीर मीणा व राकेश बोयत, कन्हैयालाल मेघवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोडूलाल वर्मा, मीणा समाज के अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, ओम तम्बोली, संजय तम्बोली, मनोज मीणा, बजरंगलाल आर्य, प्रेमशंकर बैरवा, सुखदेव बैरवा, अणदीलाल मीणा, छात्रसंघ अध्यक्ष भगवत मीणा, पूर्व अध्यक्ष चेतराम मीणा, विपिन भाटिया, डॉ.गजानंद शर्मा, नरेश जाटोलिया, महेंद्र चौहान, नाथूलाल आदि लोग मौजूद रहे। पशुपालन विभाग में वैचारिक गोष्ठी का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.रामलाल मीणा व मुख्य वक्ता अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष पुरुषोतमलाल पारीक रहे। विशिष्ट अतिथि पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शंकरलाल मीणा व पॉलीक्लिनिक के उपनिदेशक डॉ. महेंद्र सिंह रहे।
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष वर्मा थे। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तम्बोली ने की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हजारी लाल बैरवा ने की।
विशिष्ट अतिथि कच्ची बस्ती कांग्रेस प्रदेश सचिव कान सिंह हाड़ा व पार्षद मनोज मीणा रहे। बसपा की ओर से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जोनल कोर्डिनेटर श्याम मोहन टण्डन थे। अध्यक्षता विधानसभाध्यक्ष महेंद्र वैष्णव ने की। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी सुरेश सैनी रहे। संचालन जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा ने किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सी.एल. प्रेमी, पूर्वमंत्री हरिमोहन शर्मा, पूर्व सभापति सदाकत अली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय तम्बोली, चर्मेश शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।

ये भी पढ़ें

दलितों को दिया ऐसे दिया संदेश, अंबेडकर जयंती पर अखिलेश के संग मायावती की झांकी

Published on:
15 Apr 2018 12:55 pm
Also Read
View All