बूंदी

सर्दी में भी दिलों में पिघल रही है आइसक्रीम… रिकॉर्ड तोड़ रहा बिजनेस

तीन साल में शहर में इंक्रीज हुए आइसक्रीम पार्लर, सीजन के साथ बदला आइसक्रीम का स्वाद

2 min read
Mar 11, 2018

बूंदी.समर सीजन की दस्तक हो चुकी है। ऐसे में हर एक का मन अपनी फेवरेट आइसक्रीम की तरफ भागेगा। वैसे तो आइसक्रीम हर एक सीजन में पसंद की जाने लगी है। लेकिन गर्मी शुरू होते ही आइसक्रीम लवर्स की डिमांड काफी हद तक बढ़ जाती है। साथ ही मौसम की इस अंगड़ाई के साथ कुछ खास लेवर मार्केट में इन हो जाते है।

ये भी पढ़ें

राष्ट्रीय कार्यक्रम अभियान में बरती लापरवाही…दो संस्था प्रधानो को थमाए नोटिस

इस बार मार्केट में अमेरिकन नट्स, कुकीज एंड क्रमी, गोल्डन पर्ल, राज भोग, अंजीर स्पेशल, चॉकलेट चिप्स, पाइनएप्पल, अंजीर स्पेशल, केसर पिस्ता की जबरदस्त डिमांड रहेगी। इसके अलावा १२ माह पसंद की जाने वाली आइसक्रीम में स्ट्राबेरी, बनीला, मैंगो, चॉकलेट, बटर स्कॉच आदि भी चलेगी। शहर के सी एडं एफ एजेंट संदीप जैन ने बताया कि इस बार आइसक्रीम की डिमांड शहर में अधिक रहेगी। सजीन के अकॉर्डिंग लोग कस्टर्ड एप्पल, सीताफल, काजू, गुलकंद, श्रीखण्ड को पसंद करेंगे।

बदलने लगे आउटलुक

इस सीजन शहर के आइसक्रीम पार्लर कुछ अलग अंदाज मे नजर आएंगे। इसकी प्लानिंग डिस्ड्रीब्यूटर कर रहे है। मेट्रो की तर्ज पर इन पालर्स का आउटलुक चेंज होगा। शहर में लगभग ३० आइसक्रीम पार्लर है। इसके अलावा सिटी सेंटर में एक पार्लर ओपन होने जा रहा है, जहां फस्र्ट टाईम आइसक्रीम प्रिपरेशन भी नजर आएगी।

डेजर्ट के रूप में यूज

आइसक्रीम को अब लोग डेजर्ट के रूप में भी पसंद करने लगे है। यही कारण है कि आइसक्रीम पार्लर के अलवा होटल, रेस्टोरेंट में भी सभी लेवर अवेलेबल है। लोग लंच व डिनर के बाद डेजर्ट में आइसक्रीम को प्रिफर कर रहा है। अब यह सभी एज ग्रुप के लोग पसंद बनता जा रहा है।

छह करोड़ का रहेगा कारोबार

पिछले पांच वर्षो में आइसक्रीम की डिमांड शहर में लगातार बढ़ती जा रही है। लास्ट ईयर आइसक्रीम की सेल जहां ५ करोड़ २० लाख थी। वहीं इस वर्ष बढ़कर ६ करोड तक पहुंचने की उम्मीद है। इसकी तैयारियां आइसक्रीम पार्लर ने शुरू कर दी है। शादियों में भी आइसक्रीम की डिमांड बढ़ी है।

आइसक्रीम पार्लर संचालक गौरव कुमार ने बताया की बूंदी में गर्मियों के सीज़न में लगभग 1लाख रुपये की आइसक्रीम की सेल होती है। यहां लगभग 60-70 काउंटर्स है मुख्य सीजन मार्च से अगस्त तक का होता है, परंतु निरंतर बढ़ रही गर्मी के कारण आजकल सीजन 6 महीने के बजाय 8 से 10 महीने का हो चुका है। केवल बारिश के सीजन ही आइसक्रीम की सैल में गिरावट होती है। इस वर्ष उम्मीद है कि आइसक्रीम की सैल लगभग 1.5 गुना होने की उम्मीद है।

Published on:
11 Mar 2018 06:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर