
बूंदी. देवा ओ देवा गणपति देवा तुमसे बढकऱ कौन… गजानन आयो रिद्धी सिद्धि लायो… जैसे भक्तिमय भजनों की गूंज और ढोल की थाप पर थिरकते युवाओं के साथ चारों ओर गूंजते बप्पा के जयकारों से सोमवार को छोटीकाशी भक्तिमय हो उठी। हर कोई विघ्नहर्ता के स्वागत में उत्साह से भरा था। जिलेभर में घर-घर,मंदिरों के साथ-साथ खुले पंडालों और गली-मोहल्लों में बप्पा के आगमन पर विशेष तैयारियां की गईं और पलक-पांवड़े बिछाए गए। विघ्नहर्ता का मंगल आगमन के साथ खुशी दोगुनी हो गई। शाम को भूरा गणेश महोत्सव समिति ने शहर में गजानन की शोभायात्रा निकाली। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा मंशापूर्ण गणेश मंदिर से विधिवत शुरू हुई।
शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी,जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा एक खंभे की छतरी स्थित भूरा गणेश मंदिर पहुंची। जहां लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता सहित समिति के सदस्यों द्वारा गणेशजी की महाआरती उतारी गई। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए सडक़ किनारे भारी भीड़ उमड़ी। इसी के साथ 10 दिनों तक विशेष आयोजन होंगे।
शोभायात्रा में पंजाबी ढोल की थाप, डीजे की धुन और मनमोहक सुसज्जित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। महोत्सव समिति प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि शोभायात्रा में अध्यक्ष विजयंत सिंह आमेरा, संरक्षक रोशन भडक़तिया,राजकुमार दाधीच,राजेश शेरगढिय़ा,बृजेश गौतम अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
इंद्रगढ़. शहर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी उत्सव हर्षौल्लास के साथ मनाया।घर-घर में गणपति प्रतिमाओं की विधि विधान से स्थापना की। दिनभर डीजे पर भजन गूंजते रहे। इंद्रगढ़ शहर के बाजारों को विद्युत साज सज्जा से सजाया। वहीं शहर के टीपटा गणेश मंडल, चक्र के बालाजी नवयुवक मंडल, गढ़ गणेश मंडल सहित आधा दर्जन मंडलों ने विधि विधान से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की। झांकियां सजाई। दिनभर गणेश भजनों से शहर में भक्ति में माहौल रहा। इंद्रगढ़, मोहनपुरा, छत्रपुरा, सुमेरगंज मंडी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश उत्सव मनाया।
रामगंजबालाजी. क्षेत्र के गांवों में सोमवार को घर-घर में गणपति स्थापना की गई।कई जगहों पर गांव में मूर्तियां को स्थापित किया गया। युवाओं ने गांव के अंदर मंदिरों के पास व धार्मिक स्थलों पर गणेशजी की प्रतिमाओं को स्थापित किया।अब लगातार यहां पर गणेश चतुर्थी तक गणेश जी की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही घर-घर में गणेश जी की पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि का आशीर्वाद ग्रामीणों द्वारा लिया गया।
हिण्डोली. कस्बे सहित क्षेत्र के कई गांवों में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। वहीं लोगों ने घर-घर प्रथम पूज्य गणेश की स्थापना की । जानकारी अनुसार सुबह बासनी गणेश मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। जहां पर गणेश जी की पूजा अर्चना का मन्नत मांगी।वहीं कस्बे के गणेश बावड़ी मंदिर, त्रिवेणी चौक स्थित गणेश प्रतिमा, राज गणेशजी सहित विभिन्न प्रतिमाओं को भी विशेष श्रृंगार किया गया एवं भजन संध्या की आयोजन के साथ गणेशजी की पूजा अर्चना की गई। कस्बे के त्रिवेणी चौक स्थित राज गणेश मंदिर में सुबह प्राचीन प्रतिमा को विशेष श्रृंगारित किया गया। जहां पर गणेश जी के भोग लगाए एवं छात्रों ने गणेश जी के भजन गाए।इस दौरान प्रधानाचार्य लक्ष्मण ङ्क्षसह मीणा ने छात्रों को गणेश जी की जीवनी पर विस्तार से बातचीत।
झालीजी का बराना. कस्बे सहित आसपास के विभिन्न स्थलों पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं की विधिवत स्थापना की गई। कस्बे के ब्रह्मपुरी बड़े गणेश मंदिर, खलाना वाले गणेश मंदिर, चौतरा का खेड़ा बांके बिहारी भगवान मंदिर तथा ङ्क्षहगोनियां तथा जयस्थल के भगवान मंदिरों में समस्त पंचों द्वारा गणेश प्रतिमाओं की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ स्थापना की गई। कईं मंदिरों में गणेश चतुर्थी ं की पूर्व रात्रि को संगीतमय भजन संध्याओं का आयोजन किया गया।
कापरेन. शहर सहित क्षेत्र में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।सुबह से ही गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं शहर के गणेश मंदिरों में विशेष सजावट की गई तथा भगवान गणेश की प्रतिमाओं का आकर्षक शृंगार किया गया। शहर के गणेश वाटिका मन्दिर, हाट स्थल के गणेश मंदिर, लाडीजी का चौक गणेश मंदिर,आदि पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई और।प्रतिमाओं का विशेष श्रंगार किया गया। गणेश स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। लोग निजी वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों आदि से गणेश प्रतिमाएं लेकर पहुंचे और शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रतिमाओं की स्थापना की।इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शाम को गणेश मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देर शाम तक मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला जारी रहा।उधर ग्रामीण क्षेत्र में भी गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा।अडीला में बस स्टैंड गणेश मंदिर,आजन्दा, बलकासा, रोटेदा, ङ्क्षहगोनिया, आदि सभी गांवो में गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।