बूंदी

Mahavir Jayanti Mahotsav:महिलाओ ने धरा त्रिशला माता का रूप

शहर में महावीर जयंती की धूम मची है
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2018, 3:59 PM IST
Mahavir Jayanti Mahotsav:Women get the form of trishala mata

बूंदी. महावीर जयंती महोत्सव के तहत चौगान जैन मंदिर में महिलाओं व युवतियों की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कैरम प्रतियोगिता के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं की ‘त्रिशला माता बनना’ प्रतियोगिता हुई। जिसमें सजधज कर आई समाज की महिलाओं ने माता त्रिशला का रूप धारण किया।

Read More: राजस्थान का एक ऐसा मंदिर जहां धूम्रपान करने पर शक्ति माता हो जाती है, नाराज..भुगतना पड़ता है, खामियाजा...आखिर क्या है इसके पीछे की परम्परा पढ़िए यह ख़बर

महोत्सव संयोजक सुरेंद्र छाबड़ा ने बताया कि त्रिशला माता बनना में (40 वर्ष कम) ममता पाटनी प्रथम व अल्का बाकलीवाल द्वितीय रही। 40 वर्ष से अधिक में बबीता गंगवाल प्रथम व अंजना नोसंदा द्वितीय रही। इसी तरह पालना सजाओ में मंजू पाटनी प्रथम व तारा बाकलीवाल द्वितीय रही।

निर्णायक की भूमिका रेखा पाण्ड्य,विद्या भंडारी व सुशीला कासलीवाल ने निभाई। धन्यवाद महिला मंडल अध्यक्ष सुमन बाकलीवाल व मंत्री बीना नोसंदा ने दिया। संचालन संतोष पाटनी ने किया।

लगाई दौड़

महोत्सव संयोजक ने बताया कि जयंती महोत्सव के तहत रविवार को प्रात: ७ बजे हायर सैकेण्डरी स्कूल में विभिन्न वर्गों की दौड़ प्र्रतियोगिता हुई जिसमे समाजजनो ने बाद चढ़ कर हिस्सा लिया

Read More: राजस्थान दिवस पर देखने को मिलेगी राजस्थानी संस्कृति की छटा... बूंदी में मशाल जुलूस के साथ होगा पांच दिवसीय कार्यक्रम का आगाज

मेडिकल शिविर

जैन सोश्यल गु्रप की ओर से रविवार को चौगान जैन मंदिर में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया जिसमें रोगियों को चिकित्सकों द्वारा परामर्श देकर लाभान्वित किया । अध्यक्ष सुनील पापड़ीवाल ने बताया कि आयोजित शिविर प्रात: १० से १ बजे तक हुई जिसमें नि:शुल्क ब्लड शुगर की भी जांच

Published on: