बूंदी

राजस्थान में शादी का अनोखा कार्ड,श्लोक नही, छपवाए मोदी मिशन के नारे

स्वच्छ भारत अभियान मिशन के नारे अब विज्ञापन और होर्डिंग से निकलकर शादी के कार्ड तक जा पहुंचे हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2018, 7:09 PM IST
modi mission swachh bharat abhiyan slogan wedding card

बूंदी. स्वच्छ भारत अभियान मिशन के नारे अब विज्ञापन और होर्डिंग से निकलकर शादी के कार्ड तक जा पहुंचे हैं। दरअसल राजस्थान के बूंदी जिले में 27 और 28 जनवरी को होने वाली एक शादी का निमंत्रण कार्ड लोगो के बीच खासी चर्चा में है। इस कार्ड पर श्लोक, शायरी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के नारे लिखे गए हैं।


इन दिनों मोदी सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, शौचालय बनवाने और दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए कई मिशन शुरू किए। मोदी सरकार के इन मिशन को लोगों का भी भरपूर साथ मिल रहा है। आम जनता सरकार की इस पहल में जमकर अपना साथ निभा रही है। बूंदी जिले में एक शादी के कार्ड के माध्यम से अनूठी पहल की गई है।


ये काम दूल्हे के चाचा हाजी मेहमूद गौरी कल्लन का है, जो कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर है। गौरी के अपने भतीजे मो. शाहबाज गौरी और बेटी रिजवाना गौरी की 27 और 28 जनवरी को होने जा रही शादी के लिए छपवाए कार्ड पर पीएम के स्वछता अभियान का संदेश दे रहे नारे लिखवाए हैं।

Read More: Astrology_ सूर्य व पृथ्वी की गति में होने वाला परिवर्तन इस बार यह लाएगा यह संयोग... 2018 का नया विक्रम संवत 2075, 13 महीने का होगा...

इस कार्ड के माध्यम से घर.घर मे शौचालय बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। बूंदी ओडीएफ में पहले पायदान पर आए इसके लिए हमेशा इनकी भागीदारी रहती है। अपनी टीम के साथ सफाई अभियान में विशेष योगदान देते है। उनका कहना है कि शहर स्वच्छ रहे इसके लिए लोगो को आगे आना होगा। कार्ड एक जरिया है लोगो तक संदेश पहुंचाने का।

Published on: