Rajasthan Development: राजस्थान में हाड़ौती से सवाईमाधोपुर का सफर अब और भी आसान होने जा रहा है। लबान इंटरचेंज से कुश्तला सवाई माधोपुर तक वन वे यातायात अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
Laban To Sawaimadhopur One Way Traffic: लबान क्षेत्र में दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस के लबान इंटरचेंज से कुश्तला सवाई-माधोपुर तक वन वे यातायात एक सप्ताह में शुरू करने की तैयारी है। गौरतलब है कि लबान से गोपालपुरा कोटा तक यातायात साल भर पहले से शुरू किया जा चुका है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक भरत सिंह के अनुसार लबान से कुश्तला सवाई माधोपुर की 44 किलोमीटर की दूरी के लिए चार लेन की लोड टेस्टिंग हो चुकी है और सेफ्टी ऑडिट चल रही है, उसके क्लिरेन्स के बाद यहां पर एक तरफ वाहनों की आवाजाही इसी सप्ताह में करने की तैयारी है, साथ मार्च तक एक्सप्रेस वे सड़क पर लबान से सवाई माधोपुर तक यातायात शुरू होने की सम्भावना है, क्योंकि शेष सड़क का कार्य भी अंतिम चरण में चल रहा है।
जानकारी अनुसार सवाई माधोपुर की ओर से वाहन अभी कोटड़ी के यहां एक्सप्रेस वे पर चढ़ कर आ रहे जो लबान इंटरचेंज से फिर कोटा के लिए फिर से एक्सप्रेस को उपयोग कर रहे है।
सवाई माधोपुर की ओर से वाहनों को आता देख कर कोटा की ओर से आ रहे वाहन भी इंटरचेंज पर रोंग साइड चल कर एक्सप्रेस पर जाने के प्रयास में यंहा गाड़िया आदि तिरछी फंस जाती है और जाम लगता है, जिससे इटावा, बारां, माखिदा रोड पर जाम लग जाता है।
विगत 5 जनवरी को मेगा हाइवे एक्सप्रेस वे हैवी ट्रैफिक के चलते एक ट्रक के पैदल यात्रियों पर पलटने हुए हादसे में चार जान चली गई थी, जिससे बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने बाद से प्रशासन हरकत में आया और एक्सप्रेस को लबान से कुश्तला तक शुरू करने तैयारी लग गया।
लबान से कुश्तला तक यातायात शुरू करने के कोई निर्देश नहीं मिले है। सवाई माधोपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को निकला जाता है और इधर से जाने वाले वाहन एक्सप्रेस वे उतर कर रोंग साइड आते है, जिससे जाम लगता है वाहन चालकों से समझाइश की जा रही है
-कल्याण सिंह सिकरवार, मैनेजर, एक्सप्रेस लबान इंटरचेंज
उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भिजवा कर लबान से कुश्तला तक वन वे यातायात शुरू करने की स्वीकृति चाही गई है जल्द ही यहां ट्रायल के तौर पर वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी।