बूंदी

Bundi News : 4.13 लाख मतदाताओं ने तय किया 373 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 (चतुर्थ चरण) के तहत शनिवार को लोकतंत्र के महापर्व में 4 लाख 13 हजार 187 मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनी। इस दौरान 5 लाख 93 हजार 700 मतदाताओं में से शाम 6 बजे तक 69.60 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से जिले की बूंदी, हिण्डोली, नैनवां, लाखेरी, केशवरायपाटन, दबलाना व खटकड़ पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य के 373 प्रत्याशियों के लिए मतदान शुरू हुआ।
3 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 12:40 PM IST
Panchayati Raj general elections
बूंदी. एक मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान लगी कतार।

बूंदी. पंचायतीराज आम चुनाव-2026 (चतुर्थ चरण) के तहत शनिवार को लोकतंत्र के महापर्व में 4 लाख 13 हजार 187 मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनी। इस दौरान 5 लाख 93 हजार 700 मतदाताओं में से शाम 6 बजे तक 69.60 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से जिले की बूंदी, हिण्डोली, नैनवां, लाखेरी, केशवरायपाटन, दबलाना व खटकड़ पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य के 373 प्रत्याशियों के लिए मतदान शुरू हुआ। इसमें जिला परिषद के 22 वार्डों के 50 व सातों पंचायत समिति के 323 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ। मतदान का उत्साह सुबह से ही देखा गया।

पहली बार मतदान करने वाले मतदाता हों या बुजुर्ग सभी ने लोकतंत्र के महोत्सव में बढ़चढक़र भागीदारी निभाई। इस दौरान 72.21 फीसदी के साथ सर्वाधिक मतदान हिण्डोली में व सबसे कम 66. 50 फीसदी मतदान दबलाना पंचायत समिति क्षेत्र में हुआ। हालांकि मतदान के शुरुआती दौर में ही कई जगह ईवीएम मशीनें खराब हो गई। इससे लगभग आधा दर्जन से अधिक मतदान केन्द्रों पर मतदान बाधित हो गया। बड़ाखेड़ा, नैनवां के खजूरी मतदान केन्द्र, बूथ 52, 55, रामगंजबालाजी के बूथ 58, आजन्दा में बूथ 71, कापरेन के बूथ 75 पर ईवीएम मशीनें खराब होने से मतदाताओं को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। वहीं सुसाडिया व मांडपुरा के मतदाताओं ने उनके गांव को दूर की पंचायत में जोडऩे के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया।

दो गांवों के मतदाताओं का मतदान बहिष्कार

देई. क्षेत्र के दो गांवों के मतदाताओं ने उनके गांवों को नई पंचायत से जोडऩे के विरोध में चुनाव का बहिष्कार किया। सुसाडिया गांव को मोतीपुरा पंचायत व मांडपुर को लुहारपुरा पंचायत में जोडऩे पर ग्रामीणों का बहिष्कार रहा। सुसाडिय़ा में करीब 635 मतदाता हैं। वहीं मांडपुरा में 450 मतदाता हैं। दोनों गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि हमें वापस पीपल्या पंचायत में जोडा जाए जब तक उन्हें पंचायत से जोड़ा नहीं जाएगा, विरोध जारी रहेगा। सुसाडिया गांव की नवीन पंचायत मोतीपुरा की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है, वहीं मांडपुर की लुहारपुरा पंचायत तक की दूरी करीब 18 किलोमीटर है। मांडपुर स्थित श्रीबजरंग धाम राधाकृष्ण आश्रम में एकत्रित होकर रामधुनी कर अपना विरोध जताया। दूरी बढऩे से दोनों गांवों को लोगों की समस्या बढ़ गई है।

पहली बार मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में निभाई भागीदारी

नैनवां. पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान का अधिकार मिलने पर युवतियों के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आई। मानपुरा मतदान केंद्र पर 18 वर्षीय आरती, दुगारी मतदान केंद्र पर 18 वर्षीय पूजा व कृष्णा तथा जजावर मतदान केंद्र पर वैशाली ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार वोट डालने के बाद युवतियों में लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

पुरानी पीढ़ी के अनुभव के साथ नजर आया जेन-जी का उत्साह
पंचायती राज आम चुनाव के तहत शनिवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान में गुढ़ानाथावतान कस्बे के क्लीन एवं ग्रीन बूथ पर लोकतंत्र के प्रति अनूठी पारिवारिक सहभागिता देखने को मिली। यहां एक ही परिवार की तीन पीढिय़ों के 11 सदस्यों ने एक साथ मतदान कर लोकतांत्रिक परंपरा और जागरूकता का संदेश दिया। स्थानीय पंचमुखी बाजार निवासी 80 वर्षीय राधेश्याम थेबडिय़ा अपनी पत्नी विमला देवी (75), पौत्र वधु कृष्णा कुमारी (55), पुत्र सुरेश थेबडिय़ा (51), भतीजे महेश थेबडिय़ा (52) तथा नई जेन-जी पीढ़ी के प्रतिनिधि पौत्र किशन कुमार (25), दीपक माहेश्वरी (24), अजय माहेश्वरी (23), आनंद थेबडिय़ा (22), अभिनंदन माहेश्वरी (21) और राघव माहेश्वरी (19) के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य राधेश्याम थेबडिय़ा से लेकर सबसे युवा सदस्य राघव तक सभी ने लोकतंत्र के इस महोत्सव में भागीदारी निभाई। खास बात यह रही कि 19 वर्षीय राघव ने पहली बार मतदान किया। पहली बार वोट डालने को लेकर उसके चेहरे पर विशेष उत्साह और खुशी नजर आई। मतदान के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ सेल्फी लेकर इस यादगार पल को संजोया। तीन पीढिय़ों का यह सामूहिक मतदान लोकतांत्रिक जागरूकता और परिवार में मतदान के संस्कारों की प्रेरणा दी।

एक नजर में….

कुल मतदाता 593700
मत डले 413187
मतदान केन्द्र 653
जि.प.सीट 22
पंचायत समिति सीट 117

Updated on:
15 Nov 2026, 12:40 PM IST
Published on: