बूंदी

दोस्त की गर्लफ्रेंड को गांव छोड़ने आया था नाबालिग, लड़की ने नहीं सोचा था उसके साथ ऐसा हो जाएगा

बूंदी जिले के नमाना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्र अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड को उसके गांव छोड़ने आया था। लड़की के परिजनों पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग लड़के को बबूल के पेड़ से बांधकर पीटा।
less than 1 minute read
Mar 20, 2024
girlfriend.jpg
प्रतीकात्मक फोटो

Bundi News : राजस्थान में बूंदी जिले के नमाना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्र अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड को उसके गांव छोड़ने आया था। परिजनों ने लड़की को नाबालिग छात्र के साथ देख लिया और फिर गलतफहमी की वजह से नाबालिग छात्र के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। लड़के के परिजनों पर नाबालिग छात्र को पेड़ से बांधकर डंडों से पीटने का आरोप है। जिसमें नाबालिग छात्र को गंभीर चोटें भी आई है। फिलहाल उसे इलाज के लिए कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

नमाना थाना अधिकारी धर्माराम के मुताबिक, नाबालिग छात्र पास के ही गांव का निवासी है जो अभी 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। वह 9वीं कक्षा की छात्रा को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसके गांव छोड़ने आया था। लड़की के परिजनों ने गलतफहमी के कारण लड़के की पिटाई कर डाली। फिलहाल नाबालिग छात्र का मेडिकल करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।


नाबालिग छात्र के परिजनों ने थाने में फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। नाबालिग छात्र के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर नाबालिग लड़के को बबूल के पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। फिलहाल जख्मी छात्र का कोटा के एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Published on:
20 Mar 2024 02:50 pm