बूंदी

बूंदी में बवाल, टायर जलाए…रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने से उपजा आक्रोश

बंद समर्थकों ने निकाले जुलूस, पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2018, 1:39 PM IST
tire burns in Bundi... throwing stones at Ramnavami'sshobhaayatra

बूंदी. रामनवमी की शोभायात्रा पर रविवार रात पत्थर फेंकने के विरोध में सोमवार को बूंदी में बवाल हो गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद करा दिए। वे आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

Read More:योग की मृगमरीचिका ने आकर्षित किया बूंदी की लाडली को... जीवन का आनंद छोड़ वैराग्य प्राप्त करेगी देव अमृता

इस मांग को लेकर बूंदी के चौगान दरवाजे पर बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही इकट्ठे हो गए थे। शहर में कुछ जगहों पर टायर जलाकर भी विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि शांति से निकल रही शोभायात्रा पर इस प्रकार पत्थर फेंके जाना उचित नहीं हैं।

विरोध कर रहे लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द आरोपितों को पकड़ें। विरोध कर रहे लोगों ने लंका गेट चौराहा और सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहे पर टायर जलाए। बड़ी संख्या में युवाओं ने दुपहिया वाहनों पर सवार होकर जुलूस निकाले।

पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। इधर, बाजार बंद होने से बूंदी में खरीदारी करने आए लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गौरतलब है कि रविवार रात को बूंदी में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई।

Read More: राजस्थान दिवस पर देखने को मिलेगी राजस्थानी संस्कृति की छटा... बूंदी में मशाल जुलूस के साथ होगा पांच दिवसीय कार्यक्रम का आगाज

शोभायात्रा के मीरागेट सर्किल पर पहुंचने पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंक दिए। इससे माहौल गर्मा गया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी लोगों के साथ समझाइश में जुटे रहे।

Read More:कॅरियर के लिए भक्ति... शक्ति की आराधना में रमा यूथ

Published on: