बूंदी

पराल डालकर जलाया ट्रक ड्राइवर, कुत्ते नौंच रहे थे शव

  सडक़ किनारे झाडिय़ों में यूं अधजला शव देख आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस की मोबाइल फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2017, 3:00 PM IST
truck driver burnt by the parcel
Investigative forensic team

बूंदी.

सदर थाना क्षेत्र के रघुवीरपुरा गांव में सडक़ किनारे सोमवार रात एक जने को पराल (धान का चारा) डालकर जला दिया। वारदात की जानकारी मंगलवार तडक़े उस वक्त मिली जब अधजले शव को कुत्ते नौंच रहे थे। सडक़ किनारे झाडिय़ों में यूं अधजला शव देख आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस की मोबाइल फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान ट्रक ड्राइवर के रूप में हुई।


पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रघुवीरपुरा गांव में स्कूल के निकट झाडिय़ों में सुबह अधजला शव दिखाई पड़ा। जिसे कुत्तें नौंच रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह, उपअधीक्षक समदर सिंह व सदर थाना प्रभारी अभिषेक पारीक पहुंचे। शव का करीब अस्सी फीसदी हिस्सा जला हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कोटा भेजा। इधर, पुलिस की मोबाइल फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंंचकर साक्षय जुटाए। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना। पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे है। जिससे घटना के जल्द खुलासे की उम्मीद बंधी है।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान बूंदी जिले के नमाना थानाक्षेत्र के मंडावरा निवासी गोपाल रैगर (45) के रूप में हुई है। गोपाल अभी कोटा की प्रेमनगर बस्ती में रहकर ड्राइवरी करता था। पुलिस ने कोटा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। भाई गणेश रैगर की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर लिया।

फैला मिला खून

घटना स्थल का पुलिस ने जायजा लिया। ऐसे में पुलिस को कई अहम सबूत मिले बताए। सडक़ पर खून दिखा। झाडिय़ों के यहां भी मिट्टी रक्त से सनी थी।यहां आगे कुछ दूरी पर युवक को जलाया गया था। युवक को जलाने के लिएपराल डाली गईथी। पुलिस ने घटना स्थल से जूते सहित अन्य कई सबूत एकत्रित किए।

इन बिंदुओं पर कर रहे जांच

पुलिस अधजले शव को लेकर कई सारे बिंदुओं पर अलग-अलग तरीके से जांच कर रही है। पुलिस गोपाल की हत्या मान रही है, इसमें प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश, लूट आदि को हत्या का कारण मान रही है।

Read More: सूर्य खोलेगा किस्मत के द्वार, नए साल में इन पर होंगी पैसों की बरसात

ट्रक से हुई पहचान

थानाधिकारी अभिषेक पारीक ने बताया कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर धान से भरा ट्रक सडक़ किनारे पलटा हुआ था।चालक को तलाशा, लेकिन कोई नहीं मिला। ट्रक मालिक की जानकारी की और उसके ड्राइवर की तलाश की। ड्राइवर का नाम-पता लेकर उसके परिजनों को बुलाया गया। जिन्होंने मृतक के कपड़ों, हाथ के कड़े, अंगूठीव जूते से उसकी पहचान की।ट्रक रविवार को कोटा मंडी से धान लेकर रवाना हुआ था।उसे सोमवार शाम को बूंदी के चित्तौड़ रोड स्थित पैरामाउंट राइस मिल पहुंचना था।

Published on: