बूंदी

6 पार्षदों, 5 पूर्व पार्षदों सहित दो दर्जन पदाधिकारियों ने सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दिया

नैनवां शहर भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद भाजपा की गुटबाजी सामने आ गई। अनिल शर्मा को शहर अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद शनिवार को आधा दर्जन पार्षदों, पांच पूर्व पार्षदों सहित दो दर्जन भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

less than 1 minute read
May 18, 2025
नैनवां. पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफे देने की संयुक्त रूप से घोषणा करते पार्षद, पूर्व पार्षद व पदाधिकारी।

नैनवां. नैनवां शहर भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद भाजपा की गुटबाजी सामने आ गई। अनिल शर्मा को शहर अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद शनिवार को आधा दर्जन पार्षदों, पांच पूर्व पार्षदों सहित दो दर्जन भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफों को मेल से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष को भिजवा देने की बात कही है।
शहर अध्यक्ष की नियुक्ति का विरोध करने लिए इन भाजपा जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने शनिवार को नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में बैठक की। बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से शहर अध्यक्ष पद पर की गई अनिल शर्मा की नियुक्ति का विरोध करते हुए भाजपा की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया और संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर भाजपा की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देने की जानकारी दी। कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा जो शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है वह भाजपा के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से बिना राय मशविरा से किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है। पार्टी में गुटबाजी फैलाने के लिए कुछ बाहरी लोगों के कहने पर समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। मनोनीत किए शहर अध्यक्ष का मनोनयन निरस्त किया जाए।
इन्होंने दिया इस्तीफा
सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देने वालो में 6 पार्षदों प्रमोद जैन, उम्मेद नागर, ओमप्रकाश गुर्जर, रामबाबू वर्मा, रजनीश शर्मा, सीमा शर्मा, पांच पूर्व पार्षदों मोजीराम गुर्जर, आदित्य पारासर, केसरलाल नोगिया, भंवरङ्क्षसह सोलंकी, रामबाबू सैनी, पूर्व शहर अध्यक्ष राजेन्द्रङ्क्षसह सोलंकी, राजेन्द्रङ्क्षसह नरूका, शहर मण्डल महामंत्री रामस्वरूप वर्मा, अरविंद शर्मा, दीपक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष महेंद्रङ्क्षसह सिसोदिया, आईटी संयोजक मांगीलाल सैनी, प्रमोद सैनी, महावीर नागर, अरविंद अटल, कालूलाल, अशोक नागर, टिंकू चौधरी, रघु व्यास व शहर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा नागर शामिल है।

Published on:
18 May 2025 11:18 am
Also Read
View All
Rajasthan: हादसे में मृतकों और घायलों के परिवार को मिलेगा इतने लाख रुपए मुआवजा, 7 जनवरी तक बंद रहेगा एक्सप्रेस-वे

‘कभी नहीं भूल पाऊंगा भयावह मंजर…’, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया बूंदी हादसे का दिल को झकझोर देने वाला हाल

Bundi: ‘अधूरी रह गई आखिरी ख्वाहिश…’, 1 साल के बेटे को गोद में लेकर रोती रही पत्नी, हादसे ने छीन लिया 3 बच्चों के सिर से पिता का साया

बूंदी में चौथ माता दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर पलटा ट्रक, 3 लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग

Bundi: ‘मां ऐसी तो नहीं होती…’, मौके पर प्रसव करवाकर नवजात को जंगल में छोड़ा? तौलिए में मृत मिला बच्ची का शव

अगली खबर