बूंदी

पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, बताने लगी आत्महत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Wife Killed Husband: पत्नी बकरियां चरा रही थी। वह घर आई तो खेत में बकरियां घुसने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। ऐसे में मामला अधिक बढ़ गया, जिस पर दोनों भाई बहनों ने मिलकर ओमप्रकाश का रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2025, 9:49 AM IST
Feature image

Bundi Crime News: बूंदी के हिण्डोली ग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम औधंधा में 19 दिसंबर को रस्सी से गला घोट कर पति की हत्या करने के आरोपी महिला और साले को पुलिस ने शनिवार को अवकाश कालीन न्यायालय तालेड़ा में पेश किया। जहां पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाने के आदेश दिए।

थाना प्रभारी सहदेव सिंह मीणा ने बताया कि 19 दिसंबर को मृतक ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश ने उसके साले धनराज के साथ नदी किनारे शराब पी थी एवं वहां से दोनों घर पहुंचे। जहां पर उसने चाय बनाने के लिए पत्नी को बुलाया। पत्नी बकरियां चरा रही थी। वह घर आई तो खेत में बकरियां घुसने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। ऐसे में मामला अधिक बढ़ गया, जिस पर दोनों भाई बहनों ने मिलकर ओमप्रकाश का रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी एवं वहां से धनराज फरार हो गया। फिर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान रस्सी बरामद कर ली है। शनिवार को दोनों को तालेड़ा न्यायालय में पेश किया। जहां पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाने के आदेश दिए हैं।

Updated on:
9 Feb 2025, 9:49 AM IST
Published on: