24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी पर अवैध संबंध के शक में दंपति पर तेजाब डालकर लगा दी आग, 30 फीसदी झुलसे

Bundi Crime News: श्रींचद काफी दिनों से अपनी पत्नी से सम्पर्क करने का प्रयास कर रहा है,लेकिन वो मिल नहीं पाई। युवक ने अपनी पत्नी के आदोलिए से अवैध संबंध के शक में घटना कारित की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 9 Feb 2025, 9:27 AM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर

Suspecting Of Illicit Relationship: सदर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में खेत पर बनी एक टापरी में सो रहे पति-पत्नी को शुक्रवार देर रात को तेजाब डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि आग लगने से पति-पत्नी 30 फीसदी झुलस गए, जिन्हें पुलिस ने यहां सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया।

युवक ने अपनी पत्नी के आदोलिए से अवैध संबंध के शक में घटना कारित की। जानकारी के अनुसार रामगनर की रहने वाली अनु का विवाह शंकरपुरा में रहने वाले श्रीचंद कंजर के साथ हुआ था। पत्नी की रामनगर में 10-12 बीघा जमीन है, जिस पर रामनगर गांव के रहने वाले संजय कंजर और उसकी पत्नी शरमा बाई अदोली का काम करते है और काम करके वहीं बनी टापरी में सो जाया करते है।


यह भी पढ़ें : शादी के बाद पत्नी के थे अवैध संबंध, पति बन रहा था रास्ते का कांटा फिर उस रात पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर कर दी हत्या

श्रींचद काफी दिनों से अपनी पत्नी से सम्पर्क करने का प्रयास कर रहा है,लेकिन वो मिल नहीं पाई। रात को संजय और उसकी पत्नी टापरी में सो रहे थे। श्रीचंद आया और उसको अपनी पत्नी के आदोलिए से अवैध संबंध का शक हुआ। उसने देर रात को खेत में बनी टापरी के यहां पहुंचकर पहले तेजाब डाला और आग लगा दी। आग की लपटे उठते देख आसपास के लोग आग बुझाने भागे। 

यह भी पढ़ें : Pali News: चचेरे भाई की मौत, बर्थडे पार्टी में तेज स्पीकर बजाने से शुरू हुआ था विवाद

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। घायल संजय और उसकी पत्नी शरमा बाई को अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां ड्यूटी चिकित्सक ने इलाज किया। पुलिस ने बताया कि घटना में दोनों पति-पत्नी 30 फीसदी झुलस गए। घटना शक के आधार पर हुई। सदर थाना प्रभारी रमेश आर्य ने बताया कि मामले में श्रीचंद के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।