24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pali News: चचेरे भाई की मौत, बर्थडे पार्टी में तेज स्पीकर बजाने से शुरू हुआ था विवाद

चचेरे भाई ने आपस में झगड़ते देखकर बीच बचाव करवाने गए तो मादाराम के परिजनों को गुस्सा आ गया। मोहनलाल बावरी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 8 Feb 2025, 2:36 PM IST

Pali Murder News: पाली के रोहट जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में मामूली बात से कहासुनी को लेकर चचेरे भाईयों में आपस में झगडा होकर बात इतनी बढ़ गई की एक वृद्ध की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जैतपुर में मादाराम चौकीदार के परिवार में किसी बच्चे का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। वहां पर तेज आवाज में स्पीकर बजा रहे थे कि मादाराम को छोटा भाई आया उसने तेज स्पीकर बजाने का मना किया इसी बात कोलेकर मादाराम के परिवार वालों ने अपने छोटे भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे मादाराम के चचेरे भाई मोहनलाल 65 पुत्र वालाराम बावरी ने आपस में झगड़ते देखकर बीच बचाव करवाने गए तो मादाराम के परिजनों को गुस्सा आ गया। मोहनलाल बावरी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : शादी के बाद पत्नी के थे अवैध संबंध, पति बन रहा था रास्ते का कांटा फिर उस रात पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर कर दी हत्या

मोहनलाल व मादाराम के परिवार के बीच में चार साल से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसका वाद भी कोर्ट में चल रहा है। इस बात से भी मादाराम के परिवार वालों को अधिक गुस्सा आ गया। मादाराम पुत्र पेमाराम चौकीदार, जीतू पुत्र मादाराम, देवली पत्नी मादाराम बावरी ने अपने ही चचेरे भाई मोहनलाल पुत्र वालाराम चौकीदार के साथ मारपीट कर दी। गंभीरावस्था में परिजन मोहनलाल को लेकर जैतपुर अस्पताल पहुंचे।

वहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहट पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जैतपुर थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। इधर, रोहट थाने से एएसआई रिडमलराम रोहट अस्पताल पहुंचे। मृतक के शव को रोहट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।