
Murder News: बस्सी के चैनपुरा गांव में 5 फरवरी की रात खेत पर बनी तिरपाल की झौपड़ी में पत्नी के साथ सो रहे नेहनूराम की हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
पति नेहनूराम पत्नी गरिमा और प्रेमी शिवकुमार उर्फ लोकेश मीना ढाणी पांच घरों की चैनपुरा के बीच अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। इसलिए पत्नी ने प्रेमी को बुलाकर पति की धारदार हथियार से हत्या करवा दी।
पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और फरार आरोपी शिवकुमार उर्फ लोकेश मीना की तलाश में जुटी हुई है। बस्सी थानाप्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि चैनपुरा गांव में 5 फरवरी की रात को नेहनूराम मीना (33) पुत्र रामेश्वर मीना पत्नी गरिमा के साथ खेत पर आवारा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए तिरपाल से बनी झौपड़ी में सो रहा था।
रात करीब साढ़े 11 बजे किसी ने नेहनूराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ओमप्रकाश मीना ने बस्सी थाने में 6 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें चैनपुरा निवासी लोकेश व उसके साथ पांच-छह जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने लोकेश की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों को गठित कर कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी का शु्क्रवार शाम तक कोई सुराग नहीं चला। वहीं मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपी लोकेश कुमार मीना वारदात के बाद से ही घर से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि उसके पास दो मोबाइल थे, जिनको वह घर पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर है और वह मोबाइल घर छोड़ गया कि कहीं उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसको दबोच नहीं लिया जाए।
Updated on:
8 Feb 2025, 10:21 AM IST
Published on:
8 Feb 2025, 10:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.