बुरहानपुर

सस्ते हो सकते है कॉटन के कपड़े! इंटरनेशनल मार्केट में गिरे कपास के दाम, MP में दिखा असर

MP News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉटन के दाम टूटने से बुरहानपुर के कपड़ा उद्योग पर असर पड़ा है। हर दिन 15 की जगह अब सिर्फ 10 गाड़ियां यार्न की आ रही हैं।

2 min read
cotton price crash effects burhanpur yarn market (फोटो- freepik)

Cotton Price Crash: अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कॉटन के भाव में गिरावट का असर यार्न पर भी पड़ा है। इससे बुरहानपुर के कपड़ा उ‌द्योग में हर दिन 15 गाड़ी आने वाले यार्न की आवक (Yarn Market) 10 गाड़ी तक रह गई। भाव में कमी आने का बड़ा कारण बुरहानपुर में पिछले पंद्रह दिन से साइजिंग का बंद होना और कॉटन कपड़े की डिमांड भी घटी है। (mp news)

ये भी पढ़ें

किसानों को आया गुस्सा, व्यापारियों को जूते-चप्पल से मारा, वीडियो वायरल

बुरहानपुर के यार्न व्यापारियों पर पड़ा असर

यार्न व्यापारियों का कहना है कि कॉटन भाव का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पड़ा है। कॉटन विदेश से सस्ता आ रहा है। साउथ की तरफ यार्न तैयार होकर सप्लाय किया जा रहा है। अभी कॉटन की डिमांड कम होने से 15 रुपए किलो भाव पर असर आया है। 60 नंबर यार्न जिससे कॉटन कपड़ा बना है वह 290 से 275 पर आ गया।

भारत के मुकाबले सस्ता है इन देशों का कॉटन

अभी डिमांड कम होने से भाव में भी गिरावट आई है। व्यापारियों का कहना है कि भारत के मुकाबले अमेरिका और ब्राजील में कॉटन 5 फीसदी सस्ता है। इसलिए कॉटन का सप्लाय वहीं से हो रहा है। यहां हर दिन दस गाड़ी यार्न 2.5 लाख किलो तक यार्न की आवक होती है। व्यापारियों ने कहा कि इस बार यार्न में खासी गिरावट हुई। इसका असर कपड़ा उत्पादन पर भी पड़ा है। क्योंकि डिमांड भी अभी कम है।

कपास से बनता है यार्न

याने एसोसिएशन से अशोक अग्रवाल बताते हैं कि कपास से याने बनता है और कपास के भाव अभी बहुत कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ही इसकी तेजी नहीं है। बुरहानपुर में यार्न की आवक कोयंबटूर, महाराष्ट्र पंजाब से होती है। जिससे बुरहानपुर में कैमरिक का कपड़ा बनता है, कच्चा माल तैयार होने के बाद इसे बाहर सप्लाय किया जाता है।

देश के 47 शहरों में बुरहानपुर का नाम

देश के 150 शहर ऐसे हैं, जहां कपड़ा बनता है, इसमें 47 शहरों में बड़े उ‌द्योग है। इसमें बुरहानपुर का नाम भी शामिल है। देशभर में कपड़ा निर्यात होने के बाद बुरहानपुर की पहचान बन चुकी है। शहर के उ‌द्योग की यह खासियत है कि 38 हजार पॉवरलूम पर कपड़ा बनकर तैयार होने के बाद इसकी फिनिशिंग से लेकर पैकिंग तक का काम हो रहा है। यह खासियत अन्य शहरों में नहीं है। (mp news)

कपास के भाव कम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कपास के भाव कम है। इसलिए भी भाव में कमी आई है। अभी 15 रुपए यार्न पर टूटे हैं। पिछले पंद्रह दिन से साइजिंग भी हमारे यहां बंद थी।- अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष, यार्न एसोसिएशन, बुरहानपुर

ये भी पढ़ें

MP में यहां न्यायाधीशों का घर भी नहीं सेफ! अब जज के घर में चोरी, 70 हजार का सामान पार

Published on:
12 Nov 2025 01:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर