
Cyber crimes: साइबर अपराध का मामला फिर लंबे समय बाद सामने आया है। इस बार ठग ने शेयर बाजार में हाईट्रेडिंग इंवेस्टमेंट में 3 लाख 90 हजार 400 रुपए का झांसा देकर आवेदक से करीब 4 लाख रुपए खाते में ट्रांजेक्शन करवा लिए। जब रुपए वापस नहीं आए तो शिकायतकर्ता पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कराई जिसमें 1 लाख 28 हजार 940 रुपए ही होल्ड करा सके।
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता ऋषभ कुवाडे निवासी न्यू शिव कॉलोनी थाना गणपतिनाका ने 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। 1930 पर शिकायत मिलते ही सायबर हेल्प डेस्क आरक्षक गोलु ब्राह्मणे ने त्वरित शिकायत दर्ज की। शिकायत में बताया कि फरियादी जिसे ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट ऑफर दिया गया, जिसमें हाई रिटर्न देने का वादा किया गया। तब ऋषभ ने ठग के बैंक खाते में 3 लाख 90 हजार 400 रुपए की राशि ट्रांजेक्शन कर दिए। जिसका रिटर्न लगभग 10 लाख रुपए बताया।
फरियादी ने जब अपनी इन्वेस्टमेंट की राशि वापस लेने का प्रयास किया गया तब फरियादी को उसकी राशि समय पर वापस नहीं मिलने पर शक हुआ। उसे पता चला की उसके साथ फ्रॉड हुआ है। ट्रांजेक्शन के माध्यम से फ्रॉडस्टर ने पीड़ित के खाते से 3 लाख 90 हजार 400 की धोखाधड़ी कर ली। साइबर सेल में शिकायत करने के बाद एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में सायबर हेल्प डेस्क ने शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल नेशनल सायबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर विवीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की।
साइबर सेल आरक्षक दुर्गेश पटेल, सत्यपाल बोपचे, ललित चौहान, शक्ति सिंह तोमर व सायबर हेल्प डेस्क गणपतिनाका से आरक्षक गोलु ब्राह्मणे ने विभिन्न बैंक से निरंतर समन्वय स्थापित किया गया। टीम के प्रयासों से फ्रॉड की गई राशि से 1 लाख 28 हजार 940 रुपए होल्ड कराए। विधिक एवं तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त राशि पीड़ितत ऋषभ कुवाडे के बैंक खाते में सुरक्षित रूप से रिफंड करा दी गई।