mp news: अमरनाथ और चारधाम यात्राओं (Amarnath-Chardham Yatra) को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। आतंकी हमले के बावजूद पंजीयन केंद्रों पर भीड़ जुट रही है और जत्थों की तैयारियां जोरों पर हैं।
Amarnath and Chardham Yatra: 22 अप्रेल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी मध्य प्रदेश से अमरनाथ और चारधाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का जोश बना हुआ है। यहां जाने के लिए खंडवा में रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंच रहे है। अमरनाथ यात्रा पहलगाम और बालटाल से ही होगी। इसके साथ चार धाम यात्रा भी शुरू हो गई। इसे लेकर भी बड़ी संया में भक्त यात्रा पर जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
बुरहानपुर से दो अलग-अलग शिव भक्तों की टोली में 500 के करीब भक्त रवाना होते हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए दो तरह से आवेदन हो रहे हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन। ऑनलाइन में कई आवेदन लिए जा रहे हैं, लेकिन ऑफलाइन में खंडवा जाना पड़ रहा है। पंजीयन के लिए अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए नियुक्त किए गए चिकित्सकों के फिटनेस प्रमाण पत्र वाले रजिस्ट्रेशन ही स्वीकार कर रहे हैं। शिव भक्त मनोज शंखपाल ने बताया कि पहलगाम और बालटाल से यात्रा होगी। हम लोग बालटाल से जाएंगे। 3 जुलाई से 9 अगस्त तक यात्रा है। हम पहला जत्थे में 3 जुलाई के दिन ही दर्शन का प्लान है।
मई में अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा भी शुरू हो गई है। इस यात्रा के लिए भी लोग ऑनलाइन पंजीयन करा रहे हैं। इसके लिए कई ऑनलाइन सेंटरों पर भी लोग पंजीयन कराने के लिए पहुंच रहे हैं। कई लोग मोबाइल, लैपटॉप से खुद ही पंजीयन कर रहे हैं।
गंगोत्रीधाम -30 अप्रैल -22 अक्टूबर
यमुनोत्री -30 अप्रैल- 23 अक्टूबर
केदारनाथ -2 मई -23 अक्टूबर
बद्रीनाथ -4 मई - 6 नवंबर