बुरहानपुर

Gold-Silver Price: दिवाली के बाद सोना-चांदी भारी गिरावट, जानें फिर से कब बढ़ेंगे भाव

gold silver price drop: दिवाली के बाद सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सराफा बाजार में सोना 7 हजार तोला तक सस्ता हुआ, चांदी में आई 20 हजार की भारी कमी।

2 min read
File Photo: Patrika

gold silver price drop: दीपावली के बाद सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को सराफा बाजार में 7 हजार रुपए प्रति तोला तक कम भाव रहे। 24 कैरेट सोना दिवाली पर 1 लाख 25 हजार पर आ गया, जबकि दिवाली पर 1 लाख 32 हजार का भाव था। 22 कैरेट 1 लाख 31 हजार से 1 लाख 22 हजार 400 रुपए पर आ गया।

चांदी में सीधे 20 हजार रुपए तक गिरावट दर्ज की गई। 1 लाख 75 हजार से 1 लाख 55 हजार रुपए किलो पर आ गई। सोना दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र से ही चांदी के भाव आसमान छू रहे थे। पुष्य नक्षत्र पर 24 कैरेट 1.30 लाख और चांदी 1.72 हजार रुपए किलो तक पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय उथल पुथल के कारण भाव में कमी बताई जा रही है। लेकिन अभी आगे शादियों का सीजन है, ऐसे में भाव में तेजी और आ सकती है। सोमवार से ही भाव में वृद्धि की बात कहीं जा रही है।

ये भी पढ़ें

गुटबाजी से परेशान भाजपा और कांग्रेस, इस पद को लेकर चल रहा घमासान

पिछले छह माह में अचानक हुई वृद्धि

दिवाली से पहले आतिशी आंकड़ा सामने आया था। सराफा व्यवसायी का कहना है कि वैश्विक संकट की स्थिति में दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है और सोने-चांदी के भाव में बढ़ोतरी होती है। अभी जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलाव और ब्याज दरों में कम ज्यादा हो रही है, जिसका असर भाव पर देखा जा रहा है। पिछले छह माह में 25 हजार से अधिक तक भाव में वृद्धि हुई है।

सराफा व्यवसायी संतोष सराफा ने बताया कि आगे शादियों का सीजन है और औद्योगिक क्षेत्र में चांदी की खासी डिमांड है ऐसे में भाव में और बढ़ोतरी होगी। समीर सराफ ने कहा कि अभी भाईदूज की खरीद चल रही है। बहने पुराना सोना देकर नया खरीदती है।

6 साल में 10 गुना बढ़े भाव

2019 मार्च में 33200 रुपए प्रति दस ग्राम भाव था। 2020 में 40 हजार पहुंच गया। 2021 में 52000, 2022 में 50 हजार पर आ गया। 2022 दिसंबर में 53500 व 2023 फरवरी में 53300 पर भाव आ गया। 2024 मई में 68 हजार भाव पहुंचे थे। 2025 में अभी 24 कैरेट 1 लाख 25 हजार पर भाव आ गया। जो दिवाली पर 1 लाख 32 हजार का भाव था। पिछले साल चाँदी 98 हजार रुपए थी. जो अभी 1.55 पर आ गई।

ये भी पढ़ें

कार्बाइड गन चलाने से कांग्रेस नेता की आंखें घायल, कलेक्टर ने लगाया बैन

Published on:
25 Oct 2025 09:47 am
Also Read
View All

अगली खबर