बुरहानपुर

इंस्टाग्राम पर दोस्ती.. नाबालिग से कई बार दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो खिलाई गर्भपात की गोली, मौत

MP News : ढाई महीने पहले नाबालिग की इंस्टाग्राम पर गणेश चौधरी से दोस्ती हुई। आरोपी रात में उसे चौपाटी पर बुलाता और फिर होटल ले जाकर उसका शोषण करता। यही नहीं, गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की ऐसा खिला दी, जिसके चलते तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।

2 min read
रहानपुर में नाबालिग से दोस्ती कर दुष्कर्म, मौत (Photo Source- Input)

MP News : सोशल मीडिया पर दोस्ती एक नाबालिग लड़की के लिए मौत का कारण बन गई। दरअसल, ये हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के गणपति नाका थाना इलाके का है। यहां रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई। आरोपी ने उसे एक होटल मिलने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि, आरोपी ने इसके बाद बालिका को कई बार होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। यही नहीं, गर्भवती होने पर आरोपी ने लड़की को गर्भपात की ऐसी दवा खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी गणेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी एक होटल में काम करता था।

परिजन के अनुसार, करीब ढाई महीने पहले नाबालिग बालिका की इंस्टाग्राम पर गणेश चौधरी से दोस्ती हुई थी। आरोपी रात में उसे चौपाटी पर बुलाता और फिर होटल ले जाकर उसका शोषण करता। एक महीने पहले जब लड़की को खुद के गर्भवती होने के बारे में पता चला तो आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा लाकर दे दी, जिसे उसने खा ली। इसके बाद उसकी तबीयत लगातार खराब रहने लगी। 7 अप्रैल को परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी स्थिति नाजुक होने की बात कहकर भर्ती कर लिया गया।

ये भी पढ़ें

RTO चेकिंग पर तैनात होमगार्ड जवान को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

बालिका की इलाज के दौरान मौत

अस्पताल में हुईं जांचों में पता चला कि, बालिका करीब दो माह की गर्भवती थी और गर्भपात की दवा खाने से उसका गर्भ गिर गया था। शरीर में उसी के चलते जहर फैलने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही और आखिरकार बीते दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन को अस्पताल में ही इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पता चला।

गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी गणेश चौधरी को गिरफ्तार कर भेजा जेल (Photo Source- Input)

नाबालिग की मौत के बाद उसके परिजन की शिकायत पर गणपति नाका थाना पुलिस ने तुरंत आरोपी गणेश चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट 2012 की धारा 5 एवं 6, BNSS की धारा 64(2)(एम) और SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

लंबे समय चलता रहा उल्टी का इलाज

रहानपुर में नाबालिग से दोस्ती कर दुष्कर्म, मौत (Photo Source- Input)

मामले को लेकर गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाले का कहना है कि, शिकायत 7 अप्रैल को मिली थी और आरोपी को 8 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मृतका के पिता के अनुसार, बेटी को शुरू में सिर्फ उल्टी की शिकायत थी। डॉक्टर भी नहीं जानते थे कि, उनके साथ क्या हुआ है। इसलिए लंबे समय उसका उल्टी का इलाज चलता रहा। परिवार के अनुसार, उन्हें ये भी नहीं पता चला कि, इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी की आरोपी से दोस्ती कब हुई।

ये भी पढ़ें

एमपी में अब पड़ेगी भीषण गर्मी, आंधी-बारिश रुकते ही अचानक 5 डिग्री बढ़ा पारा
Published on:
11 Apr 2026 01:37 pm
Also Read
View All