बुरहानपुर

एमपी को बारिश से पहले मिलेंगे दो नए हाईवे, महाराष्ट्र तक कनेक्टिविटी होगी फास्ट

4 Lane Highways : बारिश से पहले इंदौर - इच्छापुर हाईवे का काम पूरा होना मुश्किल, झिरी-शाहपुर मार्ग जून अंत तक शुरु होने की उम्मीद। हाईवे निर्माण में देरी से लोगों की परेशानी बढ़ी, संकेत बोर्ड तक नहीं लग सके हैं। निर्माण के बाद असीरगढ़ के अंधे मोड़ों से निजात मिलेगी।
2 min read
4 Lane Highways
एमपी को बारिश से पहले मिलेंगे दो नए हाईवे (Photo Source- Patrika)

4 Lane Highways : बारिश का मौसम सिर पर है, लेकिन अब तक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से गुजरने वाले इंदौर - इच्छापुर हाईवे का काम पूरा नहीं हो सका है। झिरी से शाहपुर वाला पार्ट जून एंडिंग तक शुरू हो जाएगा, लेकिन ये भी शत - प्रतिशत काम पूरा नहीं कहलाएगा छुटपुट काम चलता रहेगा। बाकी शाहपुर से इच्छापुर और मुक्ताई नगर तक वाला रोड निर्माण का काम जलगांव महाराष्ट्र के विभाग के पास है, जिसका काम बारिश के पहले होना मुश्किल दिख रहा है।

झिरी से शाहपुर वाले मार्ग पर मोहना और ताप्ती पुल बनकर तैयार है, इस पर एप्रोच रोड भी तैयार हो गया, लेकिन अभी इसे आमजन के लिए नहीं खोला गया है। कंपनी के वाहन इस पर से आवागमन कर रहे हैं। निंबोला के पास रेलवे लाइन पर ब्रिज बनना है, जो रेलवे इस पर काम करेगा। एनएचएआई के नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट विभाग इसे जून एंडिंग तक पूरा होने का दावा कर रहा है, लेकिन अभी काम की स्थिति देखकर अगस्त 2026 तक होना मश्किल दिख रहा है।

इस तरह बनना है पूरा हाईवे

इंदौर-इच्छापुर हाईवे बुरहानपुर के बाहर झिरी से जैनाबाद, खड़कोद, और सुखपुरी से गुजरते हुए शाहपुर और आगे मुक्ताइ नगर तक बनेगा। इसके बनने से असीरगढ़ के पास अंधे मोड़ से बड़ी राहत मिलेगी। यहां वाहनों के फंसने, खराब होने या पलटने के कारण भी जाम की स्थिति बनती है, जो अब समाप्त होगी।

15 दिन में पुल से आवाजाही होगी शुरू

इंदौर - मुक्ताई नगर नेशनल हाईवे पर बोलती पहाड़ी क्षेत्र में बार-बार लगने वाले जाम से खाद राहत मिलेगी। निर्माण एजेंसी के मुताबिक, पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शेष हिस्से में मिट्टी का भराव कार्य शुरू कर दिया गया है। 15 दिन में पुल से आवाजाही शुरू होगी, जिससे लोगों को धूल के गुबार और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?

निर्माण एजेंसी के इंजीनियर गोलू साहू ने बताया कि, 15 दिन में बोलती पहाड़ी क्षेत्र में पुल से आवाजाही शुरू करना है। पुल का निर्माण हो कट है। 50 से 100 मीटर में मिट्टी का भराव कर रोड बनाने का काम बचा है। मिट्टी का भराव कार्य जल्द से जल्द पूरा कराएंगे। इससे 15 दिन में इस पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू की जा सके। वहीं, जल्द से जल्द रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण भी पूरा कराया जाएगा, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी नहीं होगी।

काम जुलाई अगस्त तक हो जाएगा- प्रोजेक्ट डायरेक्टर

एनएचए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशुतोष सोनी का कहना है कि, हमारा प्रोजेक्ट झिरी से शाहपुर तक का है, जो जून एंडिंग लक चालू कर देंगे। पूरा काम जुलाई अगस्त तक हो जाएगा। इसके आगे मुक्ताई नगर तक जलगांव महाराष्ट्र में लगने वाली एजेंसी देख रही है।

Updated on:
17 May 2026 07:51 am
Published on:
17 May 2026 07:51 am