MP News:परियोजना से ग्राम नागुलखेड़ा, नावथा से लेकर ग्राम लोधीपुरा तक 90 गांवों को फायदा होगा।
MP News: नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2100 करोड़ की सिंचाई परियोजनाएं बनेंगी। खेतों में फसलों की सिंचाई से लेकर गर्मी में गांव में होने वाले जलसंकट से मुक्ति मिलेगी। नावथा वृहद, झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजना के साथ अंबा तालाब और तीन अन्य परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट से सिंचाई परियोजनाओं के साथ डैम, तालाब बैराज की स्वीकृति मिली है।
2010 से यह प्रयास लगातार किए जा रहे थे। नई परियोजनाओं से खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। नावथा परियोजना में एक हजार 676 करोड़ 6 लाख है। इस परियोजना से ग्राम नागुलखेड़ा, नावथा से लेकर ग्राम लोधीपुरा तक 90 गांवों को फायदा होगा। 34 हजार 100 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। जीवत जल भराव क्षमता 12644 मिलियन घन मीटर एवं जल ग्रहण क्षेत्र 8 हजार 57 वर्ग किलोमीटर है।
परियोजना के तहत बांध, पंप हाउस, राजिंग मैन, पाइप नेटवर्क वितरण प्रणाली एवं स्काडा का कार्य होगा। परियोजना से लगभग 22 हजार 600 किसान परिवार लाभान्वित होंगे। परियोजना में 503.53 हेक्टेयर निजी भूमि, 527.56 हेक्टेयर शासकीय भूमि के साथ 616.79 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित होगी। अतिरिक्त 8 गांवों के 10 परिवार प्रभावित होंगे।
झिरमिटी परियोजना की लागत 922.91 करोड़ है। खकनार तहसील के 42 ग्राम शेखापुर रैयत से ग्राम झारीखेड़ा, खालवा तहसील तक है। 17 हजार 700 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। परियोजना की कुल जीवंत जल भराव क्षमता 59.58 मिलियन घन मीटर एवं जल ग्रहण क्षेत्र 07 हजार 164 वर्ग किलोमीटर है।
परियोजना के अंतर्गत 241.69 हेक्टेयर निजी भूमि, 641.88 हेक्टेयर शासकीय भूमि एवं 10.30 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित होगी। परियोजना में बैराज, बेलेसिंग रिजर्व बायर, पंप हाउस, राइजिंग मेन पाइप नेटवर्क वितरण प्रणाली एवं स्काडा का कार्य होगा। लगभग 11 हजार 800 किसान परिवार मेन, लाभान्वित होंगे।
नेपानगर विधानसभा में तीन अन्य परियोजनाओं की भी स्वीकृति मिली है। फूल धावड़ी डैम (अम्बा तालाब) परियोजना 38 58.00 लाख की है। 1286 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। कालमाटी बैराज परियोजना 940.04 लाख है। 540 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। रेतघाट (महल गुराडा) बैराज परियोजना 360.00 लाख है। 207 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। सभी परियोजना के तहत बैराज, बेलेसिंग रिजर्व बायर, पंप हाउस, राजिंग मेन, पाईप नेटवर्क वितरण प्रणाली एवं स्काडा का कार्य होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महामंत्री चिंतामन महाजन, जनपद उपाध्यक्ष आरती नीलेश चौकसे, भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल व भाजपा नेता मौजूद थे।