बुरहानपुर

बुरहानपुर में गणेश विसर्जन के बीच पथराव के बाद तनाव, कई घायल 7 गिरफ्तार, अघोषित कर्फ्यू लागू

Burhanpur News : ग्राम बिरोदा में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव के चलते दो समुदाय आमने-सामने आ गए। घटना के बाद गांव में भारी पुलिसबल तैनात है। वहीं, 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की जा रही है। जबकि, अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

2 min read
ग्राम बिरोदा में तनाव के हालात (Photo Source- Patrika Input)

Burhanpur News : मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले के अंतर्गत आने वाले बीरोदा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद के चलते पथराव की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि, घटना रात करीब 2 बजे की है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि, पथराव में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने धरपकड़ कर 7 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य की पहचान की जा रही है।

लालबाग थाना इलाके में आने वाले ग्राम बीरोदा में देर रात गणेश विसर्जन के चल समारोह के दौरान विवाद और पथराव के चलते दो समुदाय आमने-सामने आ गए। घटना के बाद से गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल समेत एसटीएफ बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

एमपी के इस शहर में होगा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान का समापन, एक मंच पर दिखेंगे कई दिग्गज

गांव में अघोषित कर्फ्यू लागू

वहीं, हालात को नियंत्रण में रखने के लिए सोमवार सुबह से पूरे गांव में अघोषित कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर एसटीएफ ने गांव में फ्लैग मार्च किया। गांव में नाकाबांदी कर साप्ताहिक हाट बाजार लगाने पर भी पाबंदी लगा दी गई। पुलिस और प्रशासन के अफसर खुद बीरोदा में मौजूद हैं और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो मौजूदा समय में हालात नियंत्रित हैं।

CCTV के DVR को पुलिस ने जब्त किए

मामले को लेकर एसपी अशुतोष बागरी ने बताया कि, बिरोदा में दो समूहों के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते स्थितियां बिगड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पथराव के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि, घायलों को MLC दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि, घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी पुलिस ने जब्त किए हैं। वहीं, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है। पुलिस की प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के दौरान हुई थी. SP बागरी ने बताया कि स्थिति को शांतिपूर्ण बनाने के लिए स्थानीय पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं.

'हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी'

पुलिस और प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. घटना की पूरी जांच चल रही है. प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि आम जनता और निर्दोष लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

पुलिस ने घटना स्थल पर निगरानी बढ़ाई और आगे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। इस प्रकार, बीरोदा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हुई हिंसा की घटना ने प्रशासन और समुदाय को चौकन्ना कर दिया है, लेकिन पुलिस और विधायक की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में लाई गई।

दोषियों को दंडित करना हमारा लक्ष्य- MLA अर्चना चिटनीस

वहीं, घटना को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा विधायक अर्चना चिटनीस कहा, 'बुरहानपुर में हम सभी त्योहार शांति और प्रेमपूर्वक मनाते हैं। दुर्भाग्य से गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव की घटना हुई, गणेश जी के विसर्जन के समय पथराव हुआ, जिसने गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। पिछले साल बिरोदा में इसी प्रकार की घटना हुई थी और तब मैंने प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने को कहा था।' उन्होंने आगे कहा कि, 'दोषियों को दंडित करना और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी से बचाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है।'

ये भी पढ़ें

आज बंद रहेंगी चिकन-मटन दुकानें, आदेश नहीं माना तो 10 हजार जुर्माने के साथ दुकान सील

Published on:
08 Sept 2025 02:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर