कारोबार

8th Pay Commission में सालाना इन्क्रीमेंट 3% से बढ़कर 5% या 6% हुआ तो 5 साल में कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? समझिए पूरा गणित

Salary Increment Calculator: 8वें वेतन आयोग से कर्मचारी यूनियनों ने 7 फीसदी तक सालाना सैलरी इन्क्रीमेंट की मांग की है। ऐसे में सालाना इन्क्रीमेंट से सैलरी में पहले से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
2 min read
Aug 03, 2026
8th Pay Commission Salary Calculator
8th CPC में 7% के इन्क्रीमेंट की मांग हो रही है। (PC: AI)

8th CPC Annual Increment: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में आयोग के गठन को नौ महीने पूरे हो गए हैं। इस दौरान आयोग ने दिल्ली, लद्दाख, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई बैठकें की हैं। इस बीच कई कर्मचारी यूनियनों ने आयोग से सालाना वेतन इन्क्रीमेंट को 3 फीसदी से बढ़ाकर 5 या 6 फीसदी करने की सिफारिश की है। ऐसे में अगर यह मांग मानी गई तो अगले पांच साल में बेसिक वेतन पर बड़ा असर पड़ सकता है। आइए जानते है इससे कितनी सैलरी बढ़ने की संभावना है।

किस संगठन ने कितने Annual Increment की मांग की

संगठन / कर्मचारी यूनियनप्रस्तावित वार्षिक इन्क्रीमेंट
नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM)6%
ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF)6%
फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशंस (FNPO)6%
ऑल इंडिया न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF)7%
इंडियन रेलवे सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA)5%
Source: 8वें वेतन आयोग को सौंपे गए ज्ञापन से

अभी क्या है नियम?

वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को हर साल बेसिक वेतन पर 3 फीसदी का वार्षिक इन्क्रीमेंट मिलता है। यह बढ़ोतरी बढ़ी हुई बेसिक सैलरी पर ही अगले साल दोबारा लागू होती है। इसी वजह से समय के साथ वेतन में कंपाउंडिंग का असर दिखाई देता है। कर्मचारी यूनियनों का तर्क है कि पिछले कुछ वर्षों में महंगाई, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में 3 फीसदी का वार्षिक इन्क्रीमेंट पर्याप्त नहीं माना जा रहा है। इसलिए मांग की जा रही है कि 8वें वेतन आयोग में इसे बढ़ाकर 5 या 6 फीसदी किया जाए।

Level 1 के कर्मचारी की सैलरी कितनी बढ़ेगी?

BankBazaar की गणना के मुताबिक, लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पांच साल बाद 5 और 6 फीसदी इन्क्रीमेंट के तहत क्रमश: 23,100 रुपये और 24,200 रुपये होने की संभावना है। हालांकि, ये अनुमान 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स और सालाना इंक्रीमेंट की अनुमानित दरों पर आधारित हैं। असल वेतन वृद्धि अलग हो सकती है।

वर्ष5% वार्षिक इन्क्रीमेंट6% वार्षिक इन्क्रीमेंट
शुरुआती बेसिक वेतन₹18,000₹18,000
पहला वर्ष₹18,900₹19,100
दूसरा वर्ष₹19,800₹20,200
तीसरा वर्ष₹20,800₹21,400
चौथा वर्ष₹21,900₹22,700
पांचवां वर्ष₹23,100₹24,200
Soruce: BankBazaar

Level 3 के कर्मचारी की सैलरी कितनी बढ़ेगी?

वर्ष5% वार्षिक इन्क्रीमेंट6% वार्षिक इन्क्रीमेंट
शुरुआती बेसिक वेतन₹21,700₹21,700
पहला वर्ष₹22,800₹23,100
दूसरा वर्ष₹24,500₹24,500
तीसरा वर्ष₹25,100₹26,000
चौथा वर्ष₹26,300₹27,600
पांचवां वर्ष₹27,700₹29,100
Soruce: BankBazaar

अगस्त और सितबंर में भी होगी मीटिंग

8वें वेतन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आयोग की बैठकें अगस्त और सितंबर में प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर होने की उम्मीद है। इसके अलावा कर्मचारियों को मिलने वाले वार्षिक इन्क्रीमेंट की दर पर भी विचार हो सकता है।

Updated on:
03 Aug 2026 01:22 pm
Published on:
03 Aug 2026 01:20 pm