कारोबार

अब हवाई सफर होगा महंगा! Jet Fule की कीमतें बढ़ने से पड़ेगा असर

Jet Fuel prices hiked by 5% : सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने Jet Fule के कीमतों में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 5% प्रति किलो के हिसाब से की गई है, जिसके बाद इसका रेट 1,16,852 रुपए से बढ़कर 1,23,040 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। Jet Fule के कीमत की ये नई दर 31 मई 2022 तक लागू रहेगी।

2 min read

Jet Fuel prices hiked by 5% : अगर आप हवाई यात्रा करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। Jet Fule या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इसकी कीमतों में 5% की बढ़ोतरी की है जिसके इसका दाम 6188 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ गया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1.16 लाख रुपए प्रति किलोलीटर से बढ़कर 1.23 लाख रुपए प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई है। 1 जनवरी 2022 के बाद से अब तक लगातार 9वीं बार बढ़ोतरी की गई है।

आपको बता दें कि जनवरी से अब तक Jet Fule या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 61.7% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अगर रुपए में बात की जाए तो यह 1 जनवरी से अब तक इसकी कीमत 46938 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ गई है। इसके बाद इसकी कीमत 72,062 रुपए प्रति किलोलीटर से बढ़कर 1.23 लाख रुपए पहुंच गई है। हालांकि पेट्रोल और डीजल की बात की जाए तो इसकी कीमतों में 40वें दिन कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।


विश्व स्तर पर बढ़ती कीमतों का असर

भारत में Jet Fule के कीमतों में लगातार 9वीं बार बढ़ोतरी की है। इसके पीछे की वजह एक्सपर्ट कोविड महामारी के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण विश्व स्तर पर बढ़ती कीमतों को मान रहे हैं। भारत अपनी तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए 85% तेल आयात करता है। इसलिए विश्व स्तर पर इसके बढ़ती कीमतों का सीधा असर भारत पर भी पड़ता है।


हवाई सफर होगा महंगा

Jet Fule या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। किसी भी विमानन कंपनी की परिचालन लागत में लगभग 40% की हिस्सेदारी Jet Fule या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की होती है, जिसके कारण अब हवाई सफर करना महंगा पड़ सकता है।

Updated on:
16 May 2022 12:08 pm
Published on:
16 May 2022 10:45 am
Also Read
View All